BPSC प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती 2021: केवल बिहार एसटीईटी योग्य उम्मीदवार ही पात्र हैं (BPSC Headteacher & Headmaster Recruitment 2021: Only Bihar STET qualified Candidates are Eligible)
बिहार के प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानध्यापक और प्रधान शिक्षकों के पद पर बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इसके लिए बिहार राज्य उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानध्यपक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्यवाही एवं सेवा शर्त) नियमावली 2021 स्थापित की गयी है। यह संवर्ग प्रमंडल लेवल का होगा।
इस नियमावली के अनुसार 1 से 5 प्राथमिक स्कूलों में 40558 पद और माध्यमिक उच्च माध्यमिक के 5334 पदों के लिए सीधी भर्ती का आयोजन किया जायेगा।
इसमें राज्य सरकार के अधीन कार्यरत माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के साथ साथ CBSC /ICSE /BSEB से स्थायी सम्बद्धता प्राप्त विद्यालयों के कार्यरत शिक्षक भी बिहार के प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानध्यापक और प्रधान शिक्षकों के पद पर आवेदन कर सकेंगे। यह विचारणीय है की बिहार के प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानध्यापक और प्रधान शिक्षकों के सभी पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।
बिहार के प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानध्यापक और प्रधान शिक्षकों के पद पर भर्ती के लिए निम्न लिखित आहर्ता मान्य होगी -
1 - भारत का नागरिक हो तथा बिहार राज्य के निवासी ही आवेदक होंगे।
2 - 50 % अंको के साथ परास्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए तथा अन्य सभी आरक्षित वर्ग के लिए 5 % की छूट मिलेगी।
3 - मान्यता प्राप्त संश्था से बीएड/बी ए एड /बीएससी एड उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा।
4 - वर्ष 2012 या उसके बाद नियुक्त शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा उत्तीर्ण। शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा उत्तीर्ण से अभिप्रेरित है - बिहार सर्कार द्वारा प्राधिकृत संस्था से वर्ग ९ से १० एवं ११ से १२ तक में शिक्षक के पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा।
5 - अनुभव
*राज्य सरकार के विद्यालय में पंचायती राज संस्था एवं नगर निकाय संस्था अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक के पद पर न्यूनतम १० वर्ष की लगातार सेवा।
*CBSE /ICSE /BSEB से स्थायी सम्बद्धता प्राप्त विद्यालय में माध्यमिक शिक्षक के पद पर न्यूनतम १२ वर्ष की लगातार सेवा।
*राज्य सरकार के विद्यालय में पंचायती राज संस्था एवं नगर निकाय संस्था अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक पद पर न्यूनतम ८ वर्ष की लगातार सेवा।
*CBSE /ICSE /BSEB से स्थायी संबद्धता प्राप्त विद्यालय में उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर न्यूनतम १० वर्ष की लगातार सेवा।
उक्त अवधी की गड़ना योगदान की तिथि अथवा प्राक्षिण अहर्ता प्राप्त करने की तिथि , जो बाद की तिथि हो,के आधार पर की जाएगी।
* आयु - न्यूनतम आयु 31 वर्ष और अधिकतम आयु 47 वर्ष। आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट।
नोट - सभी दिशा निर्देश बिहार सरकार शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार है।