भारत का भूगोल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भारत का भूगोल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

भारत का भूगोल : जीव व प्राकृतिक संपदा अक्षांश और देशांतर सौर मंडल

जीव व प्राकृतिक संपदा, अक्षांश और देशांतर,सौर मंडल,

  1. वन्य जीव सप्ताह मनाया जाता है - प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह का पहला सप्ताह।
  2. असम का काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सिंघ  गेंडे के लिए प्रसिद्ध है, यह असम के जोरहाट जिले में स्थित है।
  3. जम्मू कश्मीर का दाचीग्राम राष्ट्रीय उद्यान  हंगुल मृग के लिए प्रसिद्ध है।
  4. जल संसाधनों में भारत का विश्व में तीसरा स्थान है।
  5. पृथ्वी की ऊपरी सतह को मृदा संपदा कहते हैं।
  6. नलकूपों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई उत्तर प्रदेश में होती है।
  7. भारत में प्रथम सौर ऊर्जा पावर हाउस स्थापित किया गया है लद्दाख में।
  8. राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार पर्यावरण की दृष्टि से देश के कम से कम 33% क्षेत्रफल वनों का आवरण आवश्यक है।
  9. केंद्र सरकार द्वारा वन नीति 1952 को वर्ष 1988 में संशोधित कर नई वन नीति की घोषणा की गई।
  10. भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय देहरादून में स्थित है।
  11. भारत में वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में स्थित है।
  12. राष्ट्रीय पर्यावरण शोध संस्थान नागपुर में स्थित है।
  13. भारत में वृक्षारोपण उत्सव जिसे वन महोत्सव के नाम से जाना जाता है के जन्मदाता के एम मुंशी थे इनका पूरा नाम कन्हैया लाल माणिकलाल मुंशी है।
  14. पश्चिमी हिमालय संसाधन प्रदेश के प्रमुख संसाधन हैं -  वन।
  15. देश में सर्वाधिक वन क्षेत्र मध्य प्रदेश राज्य में है।
  16. पंजाब राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के सबसे कम भाग पर वनों का विस्तार पाया जाता है। 
  17. प्रतिशत की दृष्टि से सर्वाधिक वन क्षेत्र फल मिजोरम( 88.93 प्रतिशत) का है और दूसरे स्थान पर लक्ष्यदीप( 84.56%) है।
  18. देश के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर उष्णआद्र पतझड़ वन पाए जाते हैं।
  19. दलदली अथवा ज्वार भाटा क्षेत्रों में पाए जाने वाले वन को मैनग्रोव कहा जाता है।
  20. भारत में मैंग्रोव वनस्पति का सर्वाधिक विस्तार पश्चिम बंगाल राज्य में पाया जाता है।
  21. भारत में चंदन की लकड़ी के वन सबसे अधिक नीलगिरी की पहाड़ियों में पाए जाते हैं।
  22. साइलेंट वैली के चर्चित होने का प्रमुख कारण जैव विविधता एवं सदाबहार वन का संरक्षण होना है।
  23. साइलेंट वैली या शांत घाटी केरल राज्य में स्थित है।
  24. फूलों की घाटी उत्तराखंड में स्थित है।
  25. उष्णकटिबंधीय आद्र सदाबहार वन प्रायद्वीपीय पठार पर पाए जाते हैं।
  26. भारत का कर्नाटक राज्य शहतूत रेशम सर्वाधिक उत्पादित करता है।
  27. सुंदरी नामक वृक्ष की अधिकता के कारण गंगा ब्रह्मपुत्र के डेल्टा क्षेत्रों को सुंदरवन कहा जाता है।
  28. भारत में चंदन की लकड़ी के लिए प्रसिद्ध राज्य कर्नाटक है।
  29. भारत में पतझड़ वन प्रमुख वनस्पति है।
  30. भारत में तेंदू के पत्ते का सर्वाधिक उत्पादक राज्य मध्यप्रदेश है।
  31. मैंग्रोव वन चक्रवात केअबरोधको का काम करते हैं।
  32. पृथ्वी पर विश्वत रेखा या भूमध्य रेखा के आसपास सर्वाधिक घने वन पाए जाते हैं।
  33. भोजपत्र वृक्ष हिमालय क्षेत्र में पाया जाने वाला वृक्ष है।
  34. मुंबई हाई खनिज तेल से संबंधित है।
  35. रानीगंज कोयले की खान पश्चिम बंगाल में स्थित है।
  36. भारत में कोयला उत्पादन में झारखंड का प्रथम स्थान है।

भूगोल

  1. कर्क रेखा भारत के लगभग आधे हिस्से से होकर गुजरती है।
  2. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा प्रशांत महासागर के बीच से होकर गुजरती है।
  3. भारत में सबसे छोटा दिन 22 दिसंबर को होता है । इस दिन सूर्य मकर रेखा पर लंबवत चमकता है। इस स्थिति को शीत अयनांत कहते हैं।
  4. 180 डिग्री देशांतर को अट्ठारह सौ चौरासी में वाशिंगटन सभा में अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा माना गया। 
  5. स्थानीय समय वह समय है जो कि सूर्य के अनुसार प्रत्येक देशांतर पर निकाला जाता है।
  6. स्थानीय समय पृथ्वी के प्रत्येक भाग पर भिन्न होता है यह अंतर प्रत्येक देशांतर पर 4 मिनट का होता है।
  7. भारत में 82 1/2 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा  के समय को मानक समय माना गया है।
  8. भारत का मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से 5 1/2 घंटे आगे रहता है।
  9. कर्क रेखा पृथ्वी पर 23 1/2  डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा है।
  10. मकर रेखा पृथ्वी पर 23 1/2  डिग्री दक्षिणी अक्षांश रेखा है।
  11. भूमध्य या विषुवत रेखा 0 अंश की अक्षांश रेखा है।
  12. प्रत्येक गोलार्ध को जब ताप के आधार पर कई भागों में बांटते हैं तो इसे  कटिबंध कहते हैं।
  13. ध्रुव  पृथ्वी की एक काल्पनिक धूरी है जिस पर वह निरंतर घूमती रहती है।
  14. उत्तरी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन 22 दिसंबर और लंबा दिन 21 जून को होता है।
  15. डेटम रेखा एक छैतिज रेखा है जिसके द्वारा ऊंचाई तथा गहराई की पैमाइश की जाती है। 
  16. मैक मोहन रेखा चीन तथा भारत की सीमा बताती है।
  17. मेगीनाट रेखा  फ्रांस तथा जर्मनी की  सीमा बताती है।
  18. डूरंड रेखा भारत तथा अफगानिस्तान की सीमा बताती है।
  19. हिडन वर्ग रेखा जर्मनी तथा पोलैंड की सीमा बताती है।
  20. ओडरनीश रेखा जर्मनी तथा पोलैंड की सीमा बताती है।
  21.  रेडक्लिफ रेखा भारत तथा पाकिस्तान की सीमा बताती है।
  22. 17 वी समांतर रेखा उत्तरी वियतनाम तथा दक्षिणी वियतनाम की सीमा बताती है।
  23. 24 वी समांतर रेखा पाकिस्तान तथा भारत के बीच बनी है लेकिन भारत द्वारा मान्य नहीं है।
  24. 49 वीं समांतर रेखा अमेरिका तथा कनाडा के बीच सीमा बताती है।
  25. गांधीनगर कर्क रेखा से निकटतम दूरी पर स्थित है।
  26. कर्क रेखा भारत में गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, पश्चिम बंगाल, झारखंड, त्रिपुरा और मिजोरम से होकर गुजरती है।
  27. मणिपुर कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है।
  28. भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा यह तीनों अफ्रीका महाद्वीप से होकर गुजरती हैं।
  29. भूमध्य रेखा पर वर्ष भर रात और दिन बराबर होते हैं।
  30. पृथ्वी एक बार 3 जनवरी को सूर्य से सर्वाधिक पास आ जाती है इस स्थिति को उपसौर कहते हैं।
  31. पृथ्वी वर्ष में एक बार 4 जुलाई को सर्वाधिक दूर हो जाती है इस स्थिति को अपसौर कहते हैं।
  32. समान चुंबकीय गति वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा आइसोगोनिक रेखा कहलाती है।
  33. भारत उत्तर पूर्वी गोलार्ध में स्थित है।

भारत का भूगोल

भारत का भूगोल

  1. मिर्जापुर भारतीय मानक समय याम्योत्तर के सबसे नजदीक है।
  2. भारतीय मानक समय इलाहाबाद के नैनी नामक स्थान से लिया जाता है।
  3. भारत का प्रमाणित समय 82 ½  डिग्री पूर्वी देशांतर से लिया जाता है।
  4. 9 डिग्री चैनल कवरत्ती तथा मिनी काय के बीच स्थित है।
  5. भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में सूरज दिखाई देता है।
  6. भारत का सुदूर दक्षिणी बिंदु है -  इंदिरा पॉइंट।
  7. उज्जैन स्थान को भारत का ग्रीनविच कहा जाता है।
  8. भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य दिल्ली है।
  9. चेरापूंजी मेघालय राज्य में अवस्थित है।
  10. अंडमान एवं निकोबार केंद्र शासित प्रदेशों में भारत के क्षेत्रफल में सबसे बड़ा है।
  11. मणिपुर राज्य की सीमा बांग्लादेश से नहीं मिलती है।
  12. भारत के त्रिपुरा राज्य की तीन तरफ अंतर्राष्ट्रीय सीमा है।
  13. बांग्लादेश कि भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है।
  14. भारत के सिक्किम राज्य की सीमा नेपाल, भूटान और चीन तीनों देशों से मिलती है।
  15. सिक्किम और बिहार नेपाल के पड़ोसी भारतीय राज्यों का युग्म है।
  16. मेघालय राज्य की सीमाएं भूटान के साथ नहीं मिलती।
  17. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व के देशों में सातवां स्थान है।
  18. भारत में तटीय राज्यों की संख्या 9 है।
  19. पीर पंजाल श्रेणी जम्मू कश्मीर में पाई जाती है।
  20. भारत का सबसे ऊंचा पर्वत काराकोरम K2 है।
  21. भारत की सर्वोच्च  पर्वत चोटी गॉडविन ऑस्टिन है।
  22. भारत का प्राचीनतम पर्वत अरावली है।
  23. गुरु शिखर पर्वत चोटी राजस्थान राज्य में अवस्थित है।
  24. माउंट आबू निर्मित है  नीस चट्टानों से।
  25. दंडकारण्य अवस्थित है छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश एवं उड़ीसा में।
  26. तमिलनाडु का समुद्र तट कहलाता है  कोरोमंडल तट।
  27. भारत में सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य गुजरात है।
  28. भारत में न्यूनतम तटरेखा वाला राज्य गोवा है।
  29. आंध्र प्रदेश की सबसे लंबी तट रेखा है।
  30. महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में पश्चिमी घाट सहयाद्री कहलाते हैं।
  31. लक्षदीप टापू अवस्थित है दक्षिण पश्चिम भारत में जोकि अरब सागर में अवस्थित है।
  32. सुमात्रा भौगोलिक रूप से ग्रेट निकोबार के सबसे निकट है।
  33. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का सर्वोच्च शिखर कल्याण शिखर या सैंडल पिक स्थित है उत्तरी अंडमान में।
  34. ब्रह्मपुत्र नदी पर विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। इसे माजुली द्वीप के नाम से जानते हैं या असम राज्य में स्थित है।
  35. भारत के कन्याकुमारी तमिलनाडु का वह शहर है जहां पर पश्चिम बंगाल की खाड़ी अरब सागर तथा हिंद महासागर मिलते हैं।
  36. कन्याकुमारी को ब्रिटिश काल में केप कोमोरिन के नाम से जाना जाता था।
  37. भारत की तट रेखा 6100 किलोमीटर लंबी है।
  38. फूलों की घाटी उत्तराखंड के चमोली जिला में हेमकुंड साहिब तथा बद्रीनाथ के मध्य स्थित भ्युडार गांव की सीमा पर स्थित है।
  39. नर्मदा घाटी भ्रंश  घाटी का उदाहरण है।
  40. भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में फूल्लर झील स्थित है।
  41. भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात जोग प्रपात है जोकि शरावती नदी पर कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित है।
  42. कावेरी नदी पर शिवसमुद्रम जलप्रपात अवस्थित है। 
  43. मध्य प्रदेश की नर्मदा नदी पर धुआंधार जलप्रपात स्थित है।
  44. सांभर झील राजस्थान के जयपुर में स्थित है। 
  45. भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील सांभर है जो कि राजस्थान में जयपुर के पास स्थित है।
  46. वेंबनाड झील केरल में है।
  47. रूपकुंड झील को रहस्यमई झील कहा जाता है यह उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित है।
  48. चिल्का झील उड़ीसा में स्थित है।
  49. असम राज्य साइबेरियन सारस के लिए आदर्श प्राकृतिक निवास है।
  50. मणिपुर राज्य में लोकटक झील स्थित है।
  51. रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश में अवस्थित है जबकि लिपुलेख दर्रा उत्तराखंड में अवस्थित है।
  52. जवाहर सुरंग भारत के जम्मू कश्मीर राज्य के रामबन जिले के बनिहाल दर्रा में स्थित है।
  53. पीर पंजाल दर्रा जम्मू कश्मीर के दक्षिण पश्चिम में पीर पंजाल श्रेणियों के मध्य स्थित है।
  54. बुर्जी ला दर्रा भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर स्थित है।
  55. लेह भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान है।
  56. मध्यप्रदेश का वन क्षेत्र भारत में सर्वाधिक है।
  57. पारादीप बंदरगाह ओडिशा में स्थित ह
  58. नेपानगर अखबारी कागज के लिए प्रसिद्ध है जो कि मध्य प्रदेश में स्थित है।
  59. कोयंबटूर को दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।
  60. महाराष्ट्र राज्य में प्रदेश राज्य मार्ग की लंबाई सर्वाधिक है।
  61. सड़क नेटवर्क के क्षेत्र में भारत विश्व का तीसरा बड़ा देश है।
  62. भारत में पहली रेलवे लाइन 1853 में शुरू हुई।
  63. भारत का सर्वाधिक गहराई वाला कृत्रिम बंदरगाह पारादीप है जो उड़ीसा के जगतसिंहपुर जिले में स्थित है।
  64. पश्चिम बंगाल राज्य चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है।
  65. चावल भारत का मूल पौधा है।
  66. कृष्णा गोदावरी डेल्टा क्षेत्र को भारत के चावल के कटोरे का क्षेत्र कहा जाता है। 
  67. छत्तीसगढ़ राज्य को देश का धान का कटोरा कहा जाता है।
  68. सबसे ज्यादा गेहूं उत्तर प्रदेश में पैदा होता है, जबकि प्रति हेक्टेयर में पंजाब प्रथम स्थान पर है।
  69. कर्नाटक में कॉफी का सबसे अधिक उत्पादन किया जाता है।
  70. भारत में अधिकांश अरेबिका किस्म की कॉफी का उत्पादन किया जाता है।
  71. उत्तर प्रदेश राज्य में गन्ने की खेती सबसे अधिक होती है।
  72. भारत में पश्चिम बंगाल राज्य में जूट का सर्वाधिक क्षेत्र है।
  73. महाराष्ट्र भारत का सबसे बड़ा कपास उत्पादक राज्य है।
  74. मध्य प्रदेश से भारत में आधे से अधिक सोयाबीन का उत्पादन प्राप्त होता है।
  75. कश्मीर में केसर की सबसे अधिक मात्रा उत्पन्न होती है।
  76. भारत संसार का सबसे बड़ा काजू निर्यातक देश है।
  77. भारत में केरल राज्य रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक है।
  78. भारतीय हीरा संस्थान सूरत में अवस्थित है।
  79. भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर में अवस्थित है।
  80. वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में स्थित है।
  81. केंद्रीय शुष्क क्षेत्र  अनुसंधान संस्थान जोधपुर में अवस्थित है।
  82. कृषि अनुसंधान शोध संस्थान हैदराबाद में अवस्थित है।
  83. भारत का वन्य जीव संस्थान देहरादून में अवस्थित है।
  84. भारतीय चावल शोध संस्थान कटक में स्थित है जोकि उड़ीसा में है।
  85. भारत में सुनामी वार्निंग सेंटर हैदराबाद में स्थित है।
  86. राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान करनाल हरियाणा में स्थित है।
  87. तमिलनाडु राज्य में शीत ऋतु में वर्षा होती है।
  88. अहमदाबाद को भारत का मेनचेस्टर और पूर्व का बोस्टन कहा जाता है।
  89. कानपुर को भी भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।
  90. जमशेदपुर को इस्पात नगरी कहा जाता है।
  91. भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग NH44 है।

पृथ्वी की संरचना : नदियां/पर्वत/महाद्वीप/महासागर

भारत का भूगोल : पृथ्वी की संरचना : नदियां/पर्वत/महाद्वीप/महासागर 

  1. पृथ्वी का आंतरिक औसत घनत्व 5.5 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर है।
  2. पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत को सियालकहा जाता है।
  3. पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत सियाल का निर्माण सिलिका और एलमुनियम से हुआ है।
  4. पृथ्वी की दूसरी परत सिलिका और मैग्नीशियम से बनती है।
  5. सीमा पृथ्वी की दूसरी परत है जो सिलिका और मैग्नीशियम के योग से बनी है।
  6. पृथ्वी की तीसरी और अंतिम परत निफे  है।
  7. निफे निकल और फेरियम से मिलकर बना है।


Indian Geography in Hindi :  नदियां

  1. गंगा नदी गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है।
  2. तिब्बत की सांगपो नदी भारत में ब्रह्मपुत्र नाम से जानी जाती है।
  3. स्वर्णरेखा नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
  4. भारत में पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली सबसे लंबी नदी नर्मदा है।
  5. भागीरथी नदी गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है।
  6. देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा नदी के मिलने से गंगा बनती है।
  7. भारत की सबसे लंबी नदी गंगा है।
  8. गंगा ब्रह्मपुत्र का डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है।
  9. भारत की सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी गोदावरी है।
  10. तापी नदी डेल्टा का निर्माण नहीं करती।
  11. हिमालय अपवाह तंत्र की अपेक्षा प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र अधिक प्राचीन है।
  12. मध्य भारत की सबसे लंबी नदी नर्मदा है।
  13. दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी गोदावरी है।
  14. दक्षिण भारत की गंगा गोदावरी को कहते हैं।
  15. भारत में सबसे बड़ी सिंचाई नहर इंदिरा गांधी नहर है।
  16. भाखड़ा नांगल परियोजना सतलुज नदी पर बना है।
  17. टिहरी बांध भागीरथी नदी पर बना है।
  18. दूध गंगा नदी जम्मू और कश्मीर में स्थित है।  यह चिनाब की सहायक नदी है।
  19. सतलज नदी का उद्गम भारत में नहीं है। यह तिब्बत के मानसरोवर झील के समीप राकस ताल से निकलती है।
  20. सिंधु नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है सतलज।
  21. हिमालय में ब्रह्मपुत्र नदी पूर्ववर्ती अपवाह का उदाहरण है
  22. कोसी नदी गंगा एक्शन प्लान में सम्मिलित नहीं की गई है।
  23. कोसी नदी अपने मार्ग परिवर्तन के लिए विख्यात है,  इसे बिहार का शोक भी कहा जाता है।
  24. गोरखपुर राप्ती नदी के तट पर स्थित है।
  25. यमुना नदी का उद्गम स्थान बंदरपुंछ है।
  26. बांग्लादेश में गंगा को पदमा के नाम से जाना जाता है। 
  27. कोसी नदी पूर्वी नेपाल में गोसाई थान से निकलती है।
  28. मगर तथा घड़ियाल का संरक्षण चंबल और सोन नदी में किया जा रहा है।
  29. नर्मदा नदी रिफ्ट घाटी से होकर बहती है।
  30. तवा नदी नर्मदा की सहायक नदी है।
  31. नर्मदा नदी पश्चिम दिशा में बहने वाली नदी है।
  32. नर्मदा नदी ज्वारनदमुख बनाती है।
  33. दामोदर नदी हुगली नदी की सहायक नदी है।
  34. दामोदर नदी को भारत का जैविक मरुस्थल कहते हैं।  यह भारत की सर्वाधिक प्रदूषित नदी है।
  35. दामोदर नदी को बंगाल का दुख भी कहते हैं।
  36. ताप्ती नदी बंगाल की खाड़ी में नहीं गिरती है।
  37. नर्मदा नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक है।
  38. कृष्णा नदी पर नागार्जुन परियोजना स्थित है।
  39. माताटीला बांध ललितपुर में बनाया गया है।


Indian Geography in Hindi : पर्वत

  1. यू आकार की घाटी का निर्माण हिमानी द्वारा हुआ है।
  2. वी आकार की घाटी का निर्माण युवा नदियों के द्वारा होता है।
  3. भारत में हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट K2 है। गॉडविन ऑस्टिन इसे कहते हैं।
  4. विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट है जो नेपाल में है।
  5. भारत में मोड़दार  या परतदार पर्वत हिमालय में पाए जाते हैं।
  6. भारत में विरोधी या ब्लॉक पर्वत सतपुड़ा या नीलगिरी में पाए जाते हैं।
  7. भारत में अवशिष्ट पर्वत अन्नामलाई गिरनार नीलगिरी विंध्याचल अरावली सतपुड़ा महादेव पश्चिमी घाट पहाड़ी पूर्वी घाट पहाड़ी और पारसनाथ में पाए जाते हैं।
  8. विश्व का सबसे ऊंचा पठार तिब्बत का पठार है।
  9. भारत में अधिकतम भूस्खलन की घटनाएं हिमालय क्षेत्र में होती हैं।
  10. माउंट आबू अरावली पर्वत श्रंखला पर स्थित है।
  11. पंबन द्वीप को रामेश्वरम दीप के नाम से भी जाना जाता है यह भारतीय प्रायद्वीप व श्रीलंका के मध्य स्थित है।
  12. बैरन द्वीप दक्षिण एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
  13. कोरी क्रीक एक ज्वारीय क्रीक है जो कक्ष के रन में स्थित है, यह भारत एवं पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्माण करती है।
  14. सर क्रीक भारत के गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रांत को अलग करता है।
  15. बूचर द्वीप मुंबई में, सागर्द्वीप पश्चिम बंगाल में, कोको द्वीप कर्नाटक में ,कलाम द्वीप जिसे व्हीलर द्वीप भी कहते हैं ओडिशा तट के समीप स्थित है।
  16. कलाम द्वीप या व्हीलर द्वीप पर मिसाइल का परीक्षण किया जाता है।
  17. दक्कन का पठार भारत का सबसे बड़ा पठारी भाग है।
  18. मालवा का पठार काली मिट्टी और कपास की खेती के लिए जाना जाता है।
  19. महाराष्ट्र के पठार में दक्कन ट्रैप की बेसाल्ट चट्टानों की प्रधानता है।
  20. नंदा देवी चोटी उत्तराखंड में स्थित है।
  21. भारत के सबसे प्राचीन पहाड़ अरावली श्रेणी में पाए जाते हैं।
  22. नाथूला दर्रा भारत के सिक्किम राज्य और दक्षिण तिब्बत में स्थित है।
  23. ड्रैकंसबर्ग पर्वत दक्षिण अफ्रीका में स्थित है।
  24. हिमालय पर्वत की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है या नेपाल में है।
  25. माउंट एवरेस्ट का नाम भारत के पूर्व महा सर्वेक्षक सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर रखा गया है।
  26. हिमालय का दूसरा सबसे ऊंचा शिखर कंचनजंगा सिक्किम हिमालय में है।
  27. प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल ने एवरेस्ट शिखर पर 1984 में चढ़ने पर सफलता पाई थी।
  28. विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की दूसरी महिला पर्वतारोही संतोष यादव हैं।
  29. गुरु शिखर राजस्थान के सिरोही जिले में अरावली पर्वत की सर्वोच्च चोटी है।
  30. सुषुप्त ज्वालामुखी में इटली का एटना तथा जापान का फ्यूजी यामा है।

Indian Geography in Hindi : महाद्वीप

  1. अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप एक दूसरे का दर्पण प्रतिबिंब बनाते हैं।
  2. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में प्रति व्यक्ति भूमि सर्वाधिक है लेकिन देश के अनुसार प्रति व्यक्ति भूमि ग्रीनलैंड के पास सर्वाधिक है।
  3. मैक्सिको उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है।
  4. पाकिस्तान दक्षिण एशिया का सर्वाधिक नगरीकृत देश है।
  5. विश्व का सर्वाधिक नगरीकृत देश सिंगापुर है।
  6. जनसंख्या के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा इस्लामिक राष्ट्र इंडोनेशिया है।
  7. दक्षिणी अमेरिका का सबसे घना बसा देश है इक्वाडोर।
  8. भारतवर्ष आकार में विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है।
  9. स्थल रुद्ध देश उस देश को कहते हैं इसके चारों और स्थल हो उसके किसी भी तरफ सागर ना हो।
  10. कांगो अफ्रीका में स्थित है।
  11. दक्षिण अमेरिका में मध्य अक्षांशीय घास के मैदान को पंपास कहते हैं।
  12. भूमध्य रेखा, कर्क रेखा तथा तीनों दक्षिण अफ्रीका या अफ्रीका महाद्वीप से होकर गुजरती हैं।
  13. एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  14. ऑस्ट्रेलिया  विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है।
  15. पामीर के पठार को विश्व की छत कहते हैं।
  16. अफ्रीका महाद्वीप की विश्व प्रसिद्ध नदी नील नदी है जिसे मिस्र का वरदान कहा जाता है।
  17. उत्तरी अमेरिका के क्यूबा द्वीप को चीनी का कटोरा कहा जाता है।
  18. अमेजन नदी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी नदी है जो दक्षिण अमेरिका में स्थित है।
  19. अंटार्कटिका श्वेत महाद्वीप कहलाता है, यह विश्व का सबसे ठंडा एवं शुष्क महाद्वीप है।
  20. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को ओसेनिया महाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है।
  21. ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति ग्रेट बैरियर रीफ पाई जाती है।
  22. पो नदी को इटली की गंगा वह इटली की जीवन रेखा कहते हैं।


Indian Geography in Hindi : महासागर

  1. भूमध्य सागर यूरोप को अफ्रीका से अलग करता है।
  2. लाल सागर अफ्रीका एवं एशिया के बीच हिंद महासागर का एक नमकीन पानी की खाड़ी है।
  3. ऐसा सागर जो सभी महासागरों व सागरों से ज्यादा नमकीन है मृत सागर कहलाता है, इसे दुनिया का सबसे निचला बिंदु भी कहते हैं, मृत सागर में प्रचुर मात्रा में खनिज पाए जाते हैं।
  4. सोडियम क्लोराइड महासागरों में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला लवण है।
  5. पृथ्वी के लगभग ¾  भाग पर जल मंडल स्थित है परंतु महासागर का विस्तार ⅔ भाग पर है।
  6. समुद्र का 0.65% जल ही पीने योग्य है।
  7. मरीना की खाई विश्व की सबसे गहरी समुद्री खाई है।
  8. पाक जलसंधि भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित है।
  9. मृत सागर रिफ्टघाटी में स्थित है, यह इजराइल में है।
  10. लेक वान झील विश्व की सबसे अधिक लवणीय सागर या झील है।
  11. ब्रिटिश कोलंबिया को पर्वतों का सागर कहा जाता है।
  12. दक्षिण चीन सागर सबसे गहरा सागर है।
  13. 90 ईस्ट रिज हिंद महासागर में स्थित है।
  14. भारत में प्रवेश करने वाले पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर में उत्पन्न होते हैं।
  15. न्यूनतम लवणता कैस्पियन सागर में पाई जाती है।
  16. सारगैसो समुद्र की विशिष्टता है उसकी विशिष्ट समुद्री वनस्पति।
  17. कैस्पियन सागर आंतरिक सागर है।
  18. भूमध्य सागर तीन महाद्वीपों से घिरा हुआ है -  अफ्रीका यूरोप और एशिया महाद्वीप।
  19. ग्रेट बैरियर रीफ प्रशांत महासागर में स्थित है।
  20. बेंगुएला धारा हिंद महासागर की धारा नहीं है, यह दक्षिणी अटलांटिक महासागर की ठंडी धारा है।
  21. ग्रैंड बैंक अटलांटिक महासागर में स्थित है।
  22. गल्फ स्ट्रीम एक महासागरीय धारा है यह गरम धाराओं का समूह है।
  23. हिंद महासागर में अगुलहास धारा चलती है।
  24. लैब्राडोर ठंडी जलधारा है।
  25. एल नीनो धारा पेरू देश के निकट प्रकट होती है। यह एक गर्म धारा है।
  26. फाकलैंड एक ठंडी धारा है।
  27. जिब्राल्टर जलसंधि यूरोप को अफ्रीका से अलग करती है।
  28. बेरिंग जलडमरूमध्य एशिया और उत्तरी अमेरिका  को अलग करता है।
  29. बाब  अल मनदेब जलसंधि हिंद महासागर और लाल सागर को जोड़ती है।
  30. मलक्का जलसंधि अंडमान सागर तथा दक्षिणी चीन सागर को जोड़ती है।
  31. स्वेज नहर विश्व की सबसे बड़ी जहाजी नहर है।
  32. सर्वोत्तम आंतरिक जलमार्ग यूरोप में पाए जाते हैं।
  33. चैलेंजर विश्व की सबसे गहरी समुद्री गर्त है।
  34. डेथ वैली संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित है।
  35. जावा खाई जिसे सुंडा भी कहते हैं,  हिंदमहासागर की सबसे गहरी खाई है।
  36. गल्फ स्ट्रीम एक गर्म जलधारा है जो उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट से होकर बहती है।