भारत का भूगोल : जीव व प्राकृतिक संपदा अक्षांश और देशांतर सौर मंडल

जीव व प्राकृतिक संपदा, अक्षांश और देशांतर,सौर मंडल,

  1. वन्य जीव सप्ताह मनाया जाता है - प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह का पहला सप्ताह।
  2. असम का काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सिंघ  गेंडे के लिए प्रसिद्ध है, यह असम के जोरहाट जिले में स्थित है।
  3. जम्मू कश्मीर का दाचीग्राम राष्ट्रीय उद्यान  हंगुल मृग के लिए प्रसिद्ध है।
  4. जल संसाधनों में भारत का विश्व में तीसरा स्थान है।
  5. पृथ्वी की ऊपरी सतह को मृदा संपदा कहते हैं।
  6. नलकूपों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई उत्तर प्रदेश में होती है।
  7. भारत में प्रथम सौर ऊर्जा पावर हाउस स्थापित किया गया है लद्दाख में।
  8. राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार पर्यावरण की दृष्टि से देश के कम से कम 33% क्षेत्रफल वनों का आवरण आवश्यक है।
  9. केंद्र सरकार द्वारा वन नीति 1952 को वर्ष 1988 में संशोधित कर नई वन नीति की घोषणा की गई।
  10. भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय देहरादून में स्थित है।
  11. भारत में वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में स्थित है।
  12. राष्ट्रीय पर्यावरण शोध संस्थान नागपुर में स्थित है।
  13. भारत में वृक्षारोपण उत्सव जिसे वन महोत्सव के नाम से जाना जाता है के जन्मदाता के एम मुंशी थे इनका पूरा नाम कन्हैया लाल माणिकलाल मुंशी है।
  14. पश्चिमी हिमालय संसाधन प्रदेश के प्रमुख संसाधन हैं -  वन।
  15. देश में सर्वाधिक वन क्षेत्र मध्य प्रदेश राज्य में है।
  16. पंजाब राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के सबसे कम भाग पर वनों का विस्तार पाया जाता है। 
  17. प्रतिशत की दृष्टि से सर्वाधिक वन क्षेत्र फल मिजोरम( 88.93 प्रतिशत) का है और दूसरे स्थान पर लक्ष्यदीप( 84.56%) है।
  18. देश के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर उष्णआद्र पतझड़ वन पाए जाते हैं।
  19. दलदली अथवा ज्वार भाटा क्षेत्रों में पाए जाने वाले वन को मैनग्रोव कहा जाता है।
  20. भारत में मैंग्रोव वनस्पति का सर्वाधिक विस्तार पश्चिम बंगाल राज्य में पाया जाता है।
  21. भारत में चंदन की लकड़ी के वन सबसे अधिक नीलगिरी की पहाड़ियों में पाए जाते हैं।
  22. साइलेंट वैली के चर्चित होने का प्रमुख कारण जैव विविधता एवं सदाबहार वन का संरक्षण होना है।
  23. साइलेंट वैली या शांत घाटी केरल राज्य में स्थित है।
  24. फूलों की घाटी उत्तराखंड में स्थित है।
  25. उष्णकटिबंधीय आद्र सदाबहार वन प्रायद्वीपीय पठार पर पाए जाते हैं।
  26. भारत का कर्नाटक राज्य शहतूत रेशम सर्वाधिक उत्पादित करता है।
  27. सुंदरी नामक वृक्ष की अधिकता के कारण गंगा ब्रह्मपुत्र के डेल्टा क्षेत्रों को सुंदरवन कहा जाता है।
  28. भारत में चंदन की लकड़ी के लिए प्रसिद्ध राज्य कर्नाटक है।
  29. भारत में पतझड़ वन प्रमुख वनस्पति है।
  30. भारत में तेंदू के पत्ते का सर्वाधिक उत्पादक राज्य मध्यप्रदेश है।
  31. मैंग्रोव वन चक्रवात केअबरोधको का काम करते हैं।
  32. पृथ्वी पर विश्वत रेखा या भूमध्य रेखा के आसपास सर्वाधिक घने वन पाए जाते हैं।
  33. भोजपत्र वृक्ष हिमालय क्षेत्र में पाया जाने वाला वृक्ष है।
  34. मुंबई हाई खनिज तेल से संबंधित है।
  35. रानीगंज कोयले की खान पश्चिम बंगाल में स्थित है।
  36. भारत में कोयला उत्पादन में झारखंड का प्रथम स्थान है।

भूगोल

  1. कर्क रेखा भारत के लगभग आधे हिस्से से होकर गुजरती है।
  2. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा प्रशांत महासागर के बीच से होकर गुजरती है।
  3. भारत में सबसे छोटा दिन 22 दिसंबर को होता है । इस दिन सूर्य मकर रेखा पर लंबवत चमकता है। इस स्थिति को शीत अयनांत कहते हैं।
  4. 180 डिग्री देशांतर को अट्ठारह सौ चौरासी में वाशिंगटन सभा में अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा माना गया। 
  5. स्थानीय समय वह समय है जो कि सूर्य के अनुसार प्रत्येक देशांतर पर निकाला जाता है।
  6. स्थानीय समय पृथ्वी के प्रत्येक भाग पर भिन्न होता है यह अंतर प्रत्येक देशांतर पर 4 मिनट का होता है।
  7. भारत में 82 1/2 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा  के समय को मानक समय माना गया है।
  8. भारत का मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से 5 1/2 घंटे आगे रहता है।
  9. कर्क रेखा पृथ्वी पर 23 1/2  डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा है।
  10. मकर रेखा पृथ्वी पर 23 1/2  डिग्री दक्षिणी अक्षांश रेखा है।
  11. भूमध्य या विषुवत रेखा 0 अंश की अक्षांश रेखा है।
  12. प्रत्येक गोलार्ध को जब ताप के आधार पर कई भागों में बांटते हैं तो इसे  कटिबंध कहते हैं।
  13. ध्रुव  पृथ्वी की एक काल्पनिक धूरी है जिस पर वह निरंतर घूमती रहती है।
  14. उत्तरी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन 22 दिसंबर और लंबा दिन 21 जून को होता है।
  15. डेटम रेखा एक छैतिज रेखा है जिसके द्वारा ऊंचाई तथा गहराई की पैमाइश की जाती है। 
  16. मैक मोहन रेखा चीन तथा भारत की सीमा बताती है।
  17. मेगीनाट रेखा  फ्रांस तथा जर्मनी की  सीमा बताती है।
  18. डूरंड रेखा भारत तथा अफगानिस्तान की सीमा बताती है।
  19. हिडन वर्ग रेखा जर्मनी तथा पोलैंड की सीमा बताती है।
  20. ओडरनीश रेखा जर्मनी तथा पोलैंड की सीमा बताती है।
  21.  रेडक्लिफ रेखा भारत तथा पाकिस्तान की सीमा बताती है।
  22. 17 वी समांतर रेखा उत्तरी वियतनाम तथा दक्षिणी वियतनाम की सीमा बताती है।
  23. 24 वी समांतर रेखा पाकिस्तान तथा भारत के बीच बनी है लेकिन भारत द्वारा मान्य नहीं है।
  24. 49 वीं समांतर रेखा अमेरिका तथा कनाडा के बीच सीमा बताती है।
  25. गांधीनगर कर्क रेखा से निकटतम दूरी पर स्थित है।
  26. कर्क रेखा भारत में गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, पश्चिम बंगाल, झारखंड, त्रिपुरा और मिजोरम से होकर गुजरती है।
  27. मणिपुर कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है।
  28. भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा यह तीनों अफ्रीका महाद्वीप से होकर गुजरती हैं।
  29. भूमध्य रेखा पर वर्ष भर रात और दिन बराबर होते हैं।
  30. पृथ्वी एक बार 3 जनवरी को सूर्य से सर्वाधिक पास आ जाती है इस स्थिति को उपसौर कहते हैं।
  31. पृथ्वी वर्ष में एक बार 4 जुलाई को सर्वाधिक दूर हो जाती है इस स्थिति को अपसौर कहते हैं।
  32. समान चुंबकीय गति वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा आइसोगोनिक रेखा कहलाती है।
  33. भारत उत्तर पूर्वी गोलार्ध में स्थित है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not comment any spam link in comment box.

Featured Post

BPSC TRE 3 Classes By shashi Sir | धातु पर आधारित 60 बहुविकल्पीय प्रश्न | सामान्य अध्यन भाग 2

धातु: एक विस्तृत परिचय धातु (Metals) प्रकृति में पाए जाने वाले रासायनिक तत्व हैं, जो ठोस, चमकदार, और ऊष्मा एवं विद्युत के अच्छे ...