This is default featured slide 1 title

"Navigating the Exam Maze: A Comprehensive Guide for Indian Teacher Exams" Explore our blog for invaluable insights into the challenging landscape of teacher exams in India. From syllabus breakdowns to expert study tips, we've got everything you need to ace your teacher certification journey.

This is default featured slide 2 title

"Crack the Code: Board Exam Success Strategies Unveiled" Unlock the secrets to scoring high in Indian board exams with our blog's expert advice and practical tips. Whether you're a student or a parent, we've curated resources to help you navigate the board exam season successfully.

This is default featured slide 3 title

"Teacher Exam Chronicles: Real Stories, Real Advice" Dive into the personal experiences of successful educators who conquered their teacher exams. Our blog shares inspiring stories, study routines, and time-management hacks to motivate and guide aspiring teachers through their exam preparation.

This is default featured slide 4 title

"Beyond Textbooks: Innovative Study Approaches for Board Exams" Discover unconventional yet effective study methods tailored for Indian board exams. Our blog explores creative ways to enhance your learning experience, making the exam preparation journey more engaging and rewarding.

This is default featured slide 5 title

"Exam Day Essentials: A Survival Kit for Teachers and Board Aspirants" Prepare for success with our comprehensive guide on exam day essentials. From last-minute tips to calming strategies, our blog ensures that you're equipped with the tools you need to face teacher exams and board exams in India confidently.

History of India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
History of India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

भारत का इतिहास : भारत का प्रारंभिक मानव खोज

History of India
History of India : Early Human Discovery In History of India


History of India : Early Human Discovery In History of India

आरंभिक मानव की खोज
Early Human Discovery

History of India : आरंभिक मानव की खोज शीर्षक में हम जानेंगे कि पत्थरों से औजार जो है किस प्रकार के बने होते थे। इसके साथ ही हम जानेंगे पुरापाषाण पुरास्थल,  नवपाषाण पुरास्थल, महापाषाण पुरास्थल, और आरंभिक गांवों के बारे में।

पत्थरों से बने औजार प्राचीनतम औजार हैं। इन्हें लगभग 10000 साल पहले बनाया गया था। यह गुटिका प्राकृतिक पत्थर के बने होते हैं। इनका प्रयोग खाने योग्य जड़ों को खोदने और जानवर की खाल से बने  वस्त्रों को सिलने के लिए किया जाता था।

पुरापाषाण पुरास्थल में भीमबेटका, हूंसगी, और कुरनूल की गुफाएं प्रमुख है। वही नवपाषाण पुरास्थल में मेहरगढ़, बुर्ज होम, चिरांद, दाऊ जाली, हेडिंग,कोल्डीहवा, महागढ़, हल्लूर और पय्यामपल्ली प्रमुख हैं।  महापाषाण  पुरास्थल में ब्रह्मागिरी और आदिचैनल्लूर प्रमुख है। आरंभिक गांव में इनामगांव की श्रेणी प्रमुख है।

भीमबेटका आधुनिक मध्य प्रदेश में स्थित है। पाषाण उपकरणों को दो तरीकों से बनाया जाता था। पहला पत्थर से पत्थर को टकराना और दूसरा दबाव शल्क तकनीकी द्वारा। कुरनूल गुफा से आग की राख के अवशेष मिले हैं।

पुरापाषाण काल 2000000 साल पहले से 12000 साल पहले के दौरान माना जाता है। इस काल को तीन भागों में विभाजित किया गया है- आरंभिक, मध्य और उत्तर पुरापाषाण युग। मानव इतिहास की लगभग 99% कहानी इसी काल के दौरान घटित हुई है।

जिस काल में हमें पर्यावरण में बदलाव मिलते हैं उसे मध्य पाषाण युग कहते हैं। इसका समय लगभग 12000 साल पहले से लेकर 10000 साल पहले तक माना गया है। इस काल  के पाषाण औजार आमतौर पर बहुत छोटे होते थे। इन्हें माइक्रोलिथ यानी लघु  पाषाण कहा जाता है।

नवपाषाण युग की शुरुआत लगभग 10000 साल पहले से होती है। शैल चित्र कला के उदाहरण मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में मिले हैं। भारत में पुरापाषाण युग के दौरान शुतुरमुर्ग होते थे। महाराष्ट्र के पटने पुरास्थल से शुतुरमुर्ग के अंडों के अवशेष मिले हैं।

History of India : भोजन संग्रह से उत्पादन तक

सबसे पहले जिस जंगली जानवर को पालतू बनाया गया वह कुत्ता था। लोगों द्वारा पौधे उगाने और जानवरों की देखभाल करने को बसने की प्रक्रिया का नाम दिया गया। कृषि के लिए अपनाई गई सबसे प्राचीन फसलों में गेहूं तथा जो आते हैं। उसी तरह सबसे पहले पालतू बनाया गया जानवरों में कुत्ते के बाद भेड़ बकरी आते हैं।

आइए कुछ अवशेषों की सूचियां देखते हैं-

गेहूं ,जो, भेड़, बकरी, मवेशी, यह सभी मेहरगढ़ से प्राप्त हुए हैं जो कि वर्तमान में पाकिस्तान में है।

चावल, जानवरों की हड्डियों के टुकड़े कोल्डीहवा से प्राप्त हुए हैं जो कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में है।

चावल, मवेशी के खुर के निशान महागढ़ से प्राप्त हुए हैं जो कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में है।

गेहूं और दलहन गुफाकाल से प्राप्त हुए हैं जो वर्तमान में कश्मीर में है।

गेहूं, दाल, कुत्ते, मवेशी, भैंस. भेड़, बकरी बुर्जाहोम से प्राप्त हुए हैं जो कि वर्तमान में कश्मीर में है।

गेहूं, हरे चने, जो, भैंस, बैल चिरांद से प्राप्त हुए हैं जो कि वर्तमान में बिहार में है।

ज्वार, बाजरा, मवेशी, भेड़, बकरी, सूअर हल्लूर से प्राप्त हुए हैं जो कि वर्तमान में आंध्र प्रदेश में है।

काला चना, ज्वार, बाजरा, मवेशी, भेड़, सूअर पोयम पल्ली से प्राप्त हुए हैं जो कि वर्तमान में आंध्र प्रदेश में है।

मेहरगढ़

यह ईरान जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण  रास्ता बोलन दर्रे के पास एक हरा भरा समतल स्थान है। यहां सर्वप्रथम इस्त्री पुरुषों ने जो, गेहूं उगाना और भेड़ बकरी पालना सीखा। यहां खुदाई में पुरातत्वविद को हिरण, सूअर, भेड़, बकरी जैसे मवेशियों और जानवरों की हड्डियां मिली हैं।

मेहरगढ़ में चौकोर तथा आयताकार घरों के अवशेष भी मिले हैं। प्रत्येक घर में 4 या उससे ज्यादा कमरे हैं। जिनमें से कुछ संभवत भंडारण के काम आते होंगे।

यहां पर कई कब्र भी मिली हैं जिन में मरे हुए लोगों के साथ कुछ सामान और जानवरों को भी दफनाया जाता था।

दाओजली हेडिंग

यह पुरास्थल चीन और म्यांमार  की ओर जाने वाले रास्ते में ब्रह्मपुत्र की घाटी की एक पहाड़ी पर है। यहां खरल और मुसल जैसे पत्थरों के उपकरण मिले हैं। इससे पता चलता है कि यहां के लोग भोजन के लिए अनाज उगाते थे। साथ ही जेडाइट पत्थर भी मिला है। संभवत यह पत्थर चीन से आया होगा। इसके अतिरिक्त इस पुरास्थल से काष्ठारम के औजार व बर्तन भी मिले हैं।

नवपाषाण युग के सबसे प्रसिद्ध पुरास्थलों में एक चटाल  तुर्की में है। इस युग में सीरिया से  चकमक पत्थर,  लाल सागर से कौड़िया, और भूमध्य सागर से सीपियां आयातित की जाती थी।

आरंभिक नगर

लगभग 150 साल पहले पंजाब में रेलवे लाइन बिछाने के दौरान हड़प्पा पुरास्थल मिला। जो अब आधुनिक पाकिस्तान में है। इन शहरों का निर्माण लगभग 4700 वर्ष पूर्व हुआ था।

ऊंचाई वाले भाग को  खोज कर्ताओं ने नगर दुर्ग कहा है और निचले हिस्सों को निचला नगर कहा है।

मोहनजोदड़ो के महा स्नानागार को बनाने में ईट और प्लास्टर का इस्तेमाल किया गया था और पानी का रिसाव रोकने के लिए चारकोल की परत चढ़ाई गई थी। कालीबंगा और लोथल जैसे अन्य नगरों में अग्निकुंड मिले हैं। हड़प्पा, मोहनजोदड़ो और लोथल जैसे कुछ नगरों में बड़े-बड़े भंडार गृह मिले हैं।

चर्ट पत्थर से बने बांटो का प्रयोग बहुमूल्य पत्थर और धातुओं को तौलने में किया जाता होगा। मनके कार्नेलियन पत्थर से बनाए जाते थे।

हड़प्पा के नगरों से पत्थर, शंख, तांबा, कासा, सोने और चांदी जैसी धातुओं से बनाई गई वस्तुएं मिली हैं। संभवत 7000 साल पहले मेहरगढ़ में कपास की खेती होती थी। पक्की मिट्टी तथा फेयांश यानी कि कृत्रिम पदार्थ से बनी तकलिया सूत कताई का संकेत देती हैं।

हड़प्पा में आयातित वस्तु क्षेत्र

हड़प्पा के समय में तांबा राजस्थान और ओमान से आता था।

टीन ईरान और अफगानिस्तान से आता था।

सोना कर्नाटक से आता था।

बहुमूल्य पत्थर गुजरात, ईरान और अफगानिस्तान से आते थे।

कच्छ के इलाके में खादिर बेट के किनारे धौलावीरा नगर बसा था। यहां साफ पानी और उपजाऊ जमीन उपलब्ध थी। लोथल नगर गुजरात की खंभात की खाड़ी में मिलने वाली साबरमती की एक उप नदी के किनारे बसा था। यह कीमती पत्थरों का महत्वपूर्ण केंद्र था।

लगभग 3900 साल पहले यह नगर नष्ट होने लगे। इसके लगभग 1400 साल बाद नए नगरों का विकास हुआ।

महत्वपूर्ण तिथियां

मेहरगढ़ में कपास की खेती लगभग 7000 साल पहले शुरू हुई थी।

नगरों का आरंभ लगभग 4700 साल पहले शुरू हुआ था।

हड़प्पा के नगरों के अंत की शुरुआत लगभग 3900 साल पहले हुई थी।

अन्य नगरों का विकास लगभग 2500 साल पहले हुआ था। 

History of India : हड़प्पा सभ्यता की विशेषताएं

हड़प्पा सभ्यता की विशेषताओं को हम निम्नांकित प्रकार से अध्ययन कर सकते हैं-

नगरों को दो अधिक भागों में बांटा जाता था। प्रायः पश्चिमी भाग छोटा और ऊंचाई पर था। और पूर्वी भाग बड़ा लेकिन निचले इलाके में था।

इस समय स्नान के साधनों का प्रयोग होता था जैसे तालाब और कुआं।

इस समय के लोग यज्ञ करते थे।

इस समय के लोग अनाजों का भंडारण भंडार गृह में करते थे।

घर नाले और सड़कों का निर्माण योजनाबद्ध तरीके से एक साथ ही किया जाता था।

नगरीय जीवन में कुछ लोगों का विशेष महत्व था जैसे शासक वर्ग, लिपिक वर्ग, शिल्पकार और कुमार इत्यादि।

हड़प्पा निवासी पत्थर  शंख, तांबे ,कासा, सोने, चांदी जैसे तत्वों से उपयोगी वस्तुएं बनाते थे।

हड़प्पा काल के लोग पत्थर की मोहर बनाते और उनका प्रयोग व्यापार में करते थे।

इस सभ्यता के लोग काले रंग से डिजाइन किए हुए लाल मिट्टी के बर्तन बनाते थे।

इसे सभ्यता के लोग कपास की खेती करना व सूत कताई करना जानते थे।

इस समय वास्तु निर्माण विशेषज्ञ उपलब्ध थे जो पत्थर  तराशना, मनके चमकाना, मुहर पर पच्चीकारी करना जानते थे।

बहुमूल्य वस्तुओं का आयात भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से करते थे।

हड़प्पा के लोग गेहूं जो दाल मटर धान तिल और सरसों  उगाते थे।

यह हल चलाना और सिंचाई के साधनों के प्राकृतिक प्रयोग जानते थे।

हड़प्पा के लोग गाय भैंस भेड़ और बकरी पालते थे।

यह मछलियां पकड़ना व शिकार भी करना जानते थे।

History of India : इसके अंत के कारण निम्नांकित माने गए हैं-

नदियों का सूखना।

जंगलों का विनाश।

चारागाह व घास वाले मैदानों की समाप्ति।

बाढ़। 

भारत का इतिहास : 1857 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रारंभ

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रारंभ

History Of Indian Freedom Struggle

History Of India : 1857 ईसवी के विद्रोह की शुरुआत 10 मई 1857 को मेरठ स्थित छावनी 20 वी एन आई तथा तीन एलसी की पैदल सैन्य टुकड़ी के सिपाहियों द्वारा चर्बी  लगे कारतूस ओं के प्रयोग सेइनकार करने से हुई थी।

1857 के विद्रोह जिसे भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा गया है, के समय ब्रिटिश  ईस्ट इंडिया का गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग था। 1857 के सैनिक विप्लव के पश्चात 1 नवंबर 1858 को इलाहाबाद में आयोजित दरबार में लॉर्ड कैनिंग ने ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया के घोषणा पत्र की घोषणा की। महारानी की उद्घोषणा द्वारा भारत से कंपनी के शासन को समाप्त करके सीधे क्राउन का शासन आरोपित किया गया तथा गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग को वायसराय का  पदनाम देकर भारत का प्रथम वायसराय बनाया गया।

History Of India : 1848 से 1856 ईसवी तक भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी की हड़प नीति का व्यपगत सिद्धांत अट्ठारह सौ सत्तावन ईसवी के विद्रोह का प्रमुख कारण था।  लॉर्ड विलियम बेंटिक 1828 से 1835 ईस्वी तक भारत का गवर्नर जनरल रहा। उसने 1829 ईसवी में सती प्रथा के खिलाफ कानून बनाया। लॉर्ड मिंटो 1905 से 1910 ईस्वी तक भारत का गवर्नर जनरल रहा। इसके द्वारा मार्ले मिंटो सुधार अधिनियम 1909 के अंतर्गत मुसलमानों के लिए प्रथक सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व की व्यवस्था की गई। 

History Of India : आइए अब देखते हैं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जो निम्नांकित प्रकार से हैं - 

  1. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग था।
  2. मंगल पांडे ने बैरकपुर के विप्लव से जुड़े थे।
  3. नाना साहब का commander-in-chief तात्या टोपे था।
  4. कुंवर सिंह ने 1857 के विद्रोह का नेतृत्व आरा जिले में स्थित जगदीशपुर, बिहार से किया था।
  5. सन 1857 के बरेली विद्रोह का नेता खान बहादुर था।
  6. भारत की स्वतंत्रता की पहली लड़ाई अट्ठारह सौ सत्तावन मेरठ से प्रारंभ हुई थी।
  7. 1857 के संग्राम का इलाहाबाद में नेतृत्व मौलवी लियाकत अली ने किया था।
  8. चित्तौड़, भारत का एक ऐसा क्षेत्र था जो 1857 के विद्रोह से प्रभावित नहीं था।
  9. विनायक दामोदर सावरकर ने पहली बार 1857 ईसवी के विद्रोह को स्वतंत्रता संग्राम कहा।
  10. फैजाबाद में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व अहमदुल्लाह शाह ने किया था।
  11. 1857 का विद्रोह मेरठ के छावनी से प्रारंभ हुआ।
  12. 1857 के विद्रोह में कानपुर में सैनिकों का नेतृत्व तात्या टोपे एवं नाना साहब ने किया था।
  13. रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम मणिकर्णिका था।
  14. 1857 के विद्रोह को उर्दू  कवि मिर्जा गालिब ने देखा था।
  15. 1857 की क्रांति का चिन्ह कमल एवं चपाती था।
  16. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सरकारी इतिहासकार एसएन सेन थे।
  17. कांग्रेस नेता दादा भाई नौरोजी  को भारत का महान वृद्ध व्यक्ति कहा जाता है।
  18. भारतीय सिविल सेवा में चुने जाने वाले पहले भारतीय सत्येंद्र नाथ टैगोर थे।
  19. ए ओ ह्यूम को हरमिट आफ शिमला के नाम से जाना जाता है।
  20. भारतीय संघ के संस्थापक सुरेंद्रनाथ बनर्जी थे।
  21. 1905 में बंगाल विभाजन वायसराय लार्ड कर्जन द्वारा किया गया था।
  22. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन टायब्जी था।
  23. 1870 ईस्वी में पूना सार्वजनिक सभा की स्थापना महादेव गोविंद रानाडे द्वारा की गई थी।
  24. भारत में मुस्लिम लीग की स्थापना 1906 में ढाका में हुई थी।
  25. 1911 में भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा गवर्नर जनरल लार्ड हार्डिंग ने की थी।
  26. गदर पार्टी की स्थापना 1913 में हुई थी। यह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में लाला हरदयाल द्वारा की गई थी।
  27. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का शीर्षक गीत  वंदे मातरम स्वदेशी आंदोलन के दौरान बना।
  28. बाल गंगाधर तिलक को भारतीय अशांति के जनक के रूप में जाना जाता है। इसे वैलेंटाइन शिरोल द्वारा कहा गया है।
  29. सरोजिनी नायडू ने मोहम्मद अली जिन्ना को हिंदू मुस्लिम एकता का दूत कहा था।
  30. राष्ट्रीय शोक दिवस बंगाल विभाजन 1905 लागू होने के दिन मनाया गया था।
  31. चितरंजन दास को देशबंधु के नाम से भी जाना जाता है।
  32. कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव 1942 में पारित किया।
  33. 6 अप्रैल 1930 को डांडी में गांधी जी ने सांकेतिक रूप से नमक कानून तोड़ा।
  34. गांधी इरविन समझौता 5 मार्च 1931 सविनय अवज्ञा आंदोलन से संबंधित है।
  35. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन थे।
  36. स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी थे।
  37. असहयोग आंदोलन शुरू करने के समय भारत के वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड थे।
  38. साइमन कमीशन का भारत आगमन 1928 ईस्वी में हुआ।
  39. महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले थे।
  40. "माय एक्सपेरिमेंट विथ ट्रुथ" के रचनाकार महात्मा गांधी हैं। 
  41. "स्वराज पार्टी" की स्थापना 1923 ईस्वी में की गई थी।
  42. जलियांवाला बाग के नरसंहार के समय भारत के वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड थे।
  43. "डिस्कवरी ऑफ इंडिया" के लेखक जवाहरलाल नेहरू थे।
  44. गांधीजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एक बार बने यह अधिवेशन 1924 में हुआ था।
  45. भारत की आजादी के समय कांग्रेस अध्यक्ष जी बी कृपलानी थे।
  46. 1932 में अखिल भारतीय हरिजन संघ के संस्थापक महात्मा गांधी थे।
  47. "करो या मरो" का नारा भारत छोड़ो आंदोलन के समय महात्मा गांधी ने दिया था।
  48. बारदोली सत्याग्रह आंदोलन में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
  49. महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत 1915 ईस्वी में लौटे थे।
  50. भारत छोड़ो आंदोलन 9 अगस्त 1942 को प्रारंभ हुआ था।
  51. "इंडिया डिवाइडेड" पुस्तक के लेखक डॉ राजेंद्र प्रसाद है। 
  52. "आनंदमठ" के लेखक बंकिम चंद्र चटर्जी हैं।
  53. लाइफ डिवाइन पुस्तक के लेखक अरविंद घोष हैं।
  54. प्रथम भारतीय नोबेल पुरस्कार के विजेता रविंद्र नाथ टैगोर थे जो इन्हें इनकी कृति गीतांजलि के लिए दिया गया था।
  55. 1898 में बनारस में सेंट्रल हिंदू कॉलेज की स्थापना एनी बेसेंट ने की थी।
  56. भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिज़ाइन मैडम भीकाजी कामा ने तैयार किया था।
  57. "देवदास" उपन्यास के रचनाकार सरत चंद्र चट्टोपाध्याय हैं।
  58. विश्व इतिहास की झलक के रचयिता जवाहरलाल नेहरू है।
  59. 27 दिसंबर 1911 में पहली बार जन गण मन कोलकाता में गाया गया था।
  60. झंडा गीत श्यामलाल गुप्त पार्षद द्वारा लिखा गया है।
  61. 1878 का वर्नाकुलर प्रेस एक्ट लॉर्ड रिपन ने रद्द किया था।
  62. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय थे।
  63. "गोल्डन Thresh होल्ड" नामक कविता संग्रह की रचयिता सरोजिनी नायडू ने की है।
  64. भारत में प्रथम तीन विश्वविद्यालय कोलकाता मद्रास मुंबई की स्थापना 1857 में हुई।
  65. लार्ड मैकाले अंग्रेजी शिक्षा से संबंधित  थे।

Featured Post

BPSC TRE 3 Classes By shashi Sir | धातु पर आधारित 60 बहुविकल्पीय प्रश्न | सामान्य अध्यन भाग 2

धातु: एक विस्तृत परिचय धातु (Metals) प्रकृति में पाए जाने वाले रासायनिक तत्व हैं, जो ठोस, चमकदार, और ऊष्मा एवं विद्युत के अच्छे ...