भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रारंभ
History Of Indian Freedom Struggle
History Of India : 1857 ईसवी के विद्रोह की शुरुआत 10 मई 1857 को मेरठ स्थित छावनी 20 वी एन आई तथा तीन एलसी की पैदल सैन्य टुकड़ी के सिपाहियों द्वारा चर्बी लगे कारतूस ओं के प्रयोग सेइनकार करने से हुई थी।
1857 के विद्रोह जिसे भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा गया है, के समय ब्रिटिश ईस्ट इंडिया का गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग था। 1857 के सैनिक विप्लव के पश्चात 1 नवंबर 1858 को इलाहाबाद में आयोजित दरबार में लॉर्ड कैनिंग ने ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया के घोषणा पत्र की घोषणा की। महारानी की उद्घोषणा द्वारा भारत से कंपनी के शासन को समाप्त करके सीधे क्राउन का शासन आरोपित किया गया तथा गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग को वायसराय का पदनाम देकर भारत का प्रथम वायसराय बनाया गया।
History Of India : 1848 से 1856 ईसवी तक भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी की हड़प नीति का व्यपगत सिद्धांत अट्ठारह सौ सत्तावन ईसवी के विद्रोह का प्रमुख कारण था। लॉर्ड विलियम बेंटिक 1828 से 1835 ईस्वी तक भारत का गवर्नर जनरल रहा। उसने 1829 ईसवी में सती प्रथा के खिलाफ कानून बनाया। लॉर्ड मिंटो 1905 से 1910 ईस्वी तक भारत का गवर्नर जनरल रहा। इसके द्वारा मार्ले मिंटो सुधार अधिनियम 1909 के अंतर्गत मुसलमानों के लिए प्रथक सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व की व्यवस्था की गई।
History Of India : आइए अब देखते हैं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जो निम्नांकित प्रकार से हैं -
- 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग था।
- मंगल पांडे ने बैरकपुर के विप्लव से जुड़े थे।
- नाना साहब का commander-in-chief तात्या टोपे था।
- कुंवर सिंह ने 1857 के विद्रोह का नेतृत्व आरा जिले में स्थित जगदीशपुर, बिहार से किया था।
- सन 1857 के बरेली विद्रोह का नेता खान बहादुर था।
- भारत की स्वतंत्रता की पहली लड़ाई अट्ठारह सौ सत्तावन मेरठ से प्रारंभ हुई थी।
- 1857 के संग्राम का इलाहाबाद में नेतृत्व मौलवी लियाकत अली ने किया था।
- चित्तौड़, भारत का एक ऐसा क्षेत्र था जो 1857 के विद्रोह से प्रभावित नहीं था।
- विनायक दामोदर सावरकर ने पहली बार 1857 ईसवी के विद्रोह को स्वतंत्रता संग्राम कहा।
- फैजाबाद में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व अहमदुल्लाह शाह ने किया था।
- 1857 का विद्रोह मेरठ के छावनी से प्रारंभ हुआ।
- 1857 के विद्रोह में कानपुर में सैनिकों का नेतृत्व तात्या टोपे एवं नाना साहब ने किया था।
- रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम मणिकर्णिका था।
- 1857 के विद्रोह को उर्दू कवि मिर्जा गालिब ने देखा था।
- 1857 की क्रांति का चिन्ह कमल एवं चपाती था।
- भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सरकारी इतिहासकार एसएन सेन थे।
- कांग्रेस नेता दादा भाई नौरोजी को भारत का महान वृद्ध व्यक्ति कहा जाता है।
- भारतीय सिविल सेवा में चुने जाने वाले पहले भारतीय सत्येंद्र नाथ टैगोर थे।
- ए ओ ह्यूम को हरमिट आफ शिमला के नाम से जाना जाता है।
- भारतीय संघ के संस्थापक सुरेंद्रनाथ बनर्जी थे।
- 1905 में बंगाल विभाजन वायसराय लार्ड कर्जन द्वारा किया गया था।
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन टायब्जी था।
- 1870 ईस्वी में पूना सार्वजनिक सभा की स्थापना महादेव गोविंद रानाडे द्वारा की गई थी।
- भारत में मुस्लिम लीग की स्थापना 1906 में ढाका में हुई थी।
- 1911 में भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा गवर्नर जनरल लार्ड हार्डिंग ने की थी।
- गदर पार्टी की स्थापना 1913 में हुई थी। यह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में लाला हरदयाल द्वारा की गई थी।
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का शीर्षक गीत वंदे मातरम स्वदेशी आंदोलन के दौरान बना।
- बाल गंगाधर तिलक को भारतीय अशांति के जनक के रूप में जाना जाता है। इसे वैलेंटाइन शिरोल द्वारा कहा गया है।
- सरोजिनी नायडू ने मोहम्मद अली जिन्ना को हिंदू मुस्लिम एकता का दूत कहा था।
- राष्ट्रीय शोक दिवस बंगाल विभाजन 1905 लागू होने के दिन मनाया गया था।
- चितरंजन दास को देशबंधु के नाम से भी जाना जाता है।
- कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव 1942 में पारित किया।
- 6 अप्रैल 1930 को डांडी में गांधी जी ने सांकेतिक रूप से नमक कानून तोड़ा।
- गांधी इरविन समझौता 5 मार्च 1931 सविनय अवज्ञा आंदोलन से संबंधित है।
- स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन थे।
- स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी थे।
- असहयोग आंदोलन शुरू करने के समय भारत के वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड थे।
- साइमन कमीशन का भारत आगमन 1928 ईस्वी में हुआ।
- महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले थे।
- "माय एक्सपेरिमेंट विथ ट्रुथ" के रचनाकार महात्मा गांधी हैं।
- "स्वराज पार्टी" की स्थापना 1923 ईस्वी में की गई थी।
- जलियांवाला बाग के नरसंहार के समय भारत के वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड थे।
- "डिस्कवरी ऑफ इंडिया" के लेखक जवाहरलाल नेहरू थे।
- गांधीजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एक बार बने यह अधिवेशन 1924 में हुआ था।
- भारत की आजादी के समय कांग्रेस अध्यक्ष जी बी कृपलानी थे।
- 1932 में अखिल भारतीय हरिजन संघ के संस्थापक महात्मा गांधी थे।
- "करो या मरो" का नारा भारत छोड़ो आंदोलन के समय महात्मा गांधी ने दिया था।
- बारदोली सत्याग्रह आंदोलन में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
- महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत 1915 ईस्वी में लौटे थे।
- भारत छोड़ो आंदोलन 9 अगस्त 1942 को प्रारंभ हुआ था।
- "इंडिया डिवाइडेड" पुस्तक के लेखक डॉ राजेंद्र प्रसाद है।
- "आनंदमठ" के लेखक बंकिम चंद्र चटर्जी हैं।
- लाइफ डिवाइन पुस्तक के लेखक अरविंद घोष हैं।
- प्रथम भारतीय नोबेल पुरस्कार के विजेता रविंद्र नाथ टैगोर थे जो इन्हें इनकी कृति गीतांजलि के लिए दिया गया था।
- 1898 में बनारस में सेंट्रल हिंदू कॉलेज की स्थापना एनी बेसेंट ने की थी।
- भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिज़ाइन मैडम भीकाजी कामा ने तैयार किया था।
- "देवदास" उपन्यास के रचनाकार सरत चंद्र चट्टोपाध्याय हैं।
- विश्व इतिहास की झलक के रचयिता जवाहरलाल नेहरू है।
- 27 दिसंबर 1911 में पहली बार जन गण मन कोलकाता में गाया गया था।
- झंडा गीत श्यामलाल गुप्त पार्षद द्वारा लिखा गया है।
- 1878 का वर्नाकुलर प्रेस एक्ट लॉर्ड रिपन ने रद्द किया था।
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय थे।
- "गोल्डन Thresh होल्ड" नामक कविता संग्रह की रचयिता सरोजिनी नायडू ने की है।
- भारत में प्रथम तीन विश्वविद्यालय कोलकाता मद्रास मुंबई की स्थापना 1857 में हुई।
- लार्ड मैकाले अंग्रेजी शिक्षा से संबंधित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not comment any spam link in comment box.