शैक्षिक वातावरण से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- शिक्षा की परिभाषा निम्न में से किस प्रकार दी जा सकती है - विद्यार्थियों का सर्वोत्तम मुखी विकास।
- शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि - शिक्षण की अच्छी-अच्छी विधि सीखें।
- विद्यालयों का प्रबंध किया जाता है जिससे - समाज की सुरक्षा हो सके।
- एक व्यवसाय के रूप में शिक्षण में सबसे आकर्षक बात क्या है - आत्म अभिव्यक्ति का अवसर।
- विद्यालय में क्या सबसे अधिक आवश्यक है ताकि विद्यार्थी अपना अध्ययन ठीक से कर सकें - पुस्तकालय।
- शिक्षा के मापदंड को बढ़ाने के लिए सबसे प्रभावशाली कार्य क्या होना चाहिए - पाठ्य पुस्तकों में सुधार हो।
- शिक्षक अभिभावक संघ को मुख्यता आवश्यकता होती है - सहगामी क्रियाओं के संगठन के लिए।
- छात्र संघ के गठन का मुख्य उद्देश्य क्या है - प्रजातंत्र की शिक्षा देना।
- अध्यापक राष्ट्र का निर्माता कहा जाता है क्योंकि वह - भावी नागरिकों को तैयार करता है।
- विद्यालय अपना कार्य तभी पूरा कर सकता है जबकि वह - समुदाय से करीबी रिश्ता बनाए रखें।
- एक शिक्षक होने के नाते आपका हड़ताल के बारे में क्या विचार है - हड़ताल करना शिक्षक की गरिमा के खिलाफ है।
- विद्यालय में कक्षा प्रबंध का ठीक नहीं होना दर्शाता है - शिक्षक की कुशलता में कमी।
- शिक्षा कौन सी पूंजी है - ज्ञानात्मक पूंजी।
- शिक्षकों को अच्छे कार्य करने के लिए सबसे अच्छे प्रोत्साहन उपाय क्या है - धन तथा सर्टिफिकेट के रूप में पुरस्कार।
- शिक्षा का स्तर गिरने का कौन सा एक प्रमुख कारण है - भौतिक सुविधाओं का अभाव।
- शिक्षण व्यवसाय में जाने का प्रमुख उद्देश्य क्या होना चाहिए - भावी पीढ़ी का निर्माण करना।
- व्यावसायिक नैतिकता
- छात्रों में चरित्र निर्माण के लिए कौन सी विधि सबसे अधिक प्रभावशाली हो सकती है - एक चरित्रवान के जीवन के विषय में पढ़ाना।
- एक शिक्षक दूसरे शिक्षक के विरोध में बहुत बोलता है। एक साथी अध्यापक के नाते आप क्या करेंगे - अंतर को दूर करेंगे।
- अध्यापक का चरित्रवान होना क्यों आवश्यक है - छात्रों के सम्मुख आदर्श उपस्थित करना।
- विद्यार्थी जीवन में मानव मूल्यों के प्रति बालकों में आस्था पैदा की जा सकती है - नैतिक शिक्षा से।
- कक्षा में स्वयं देर से आने पर आप क्या करेंगे - देर से आने का कारण बताएंगे।
- नैतिक शिक्षा के लिए सबसे प्रभावशाली कौन सा तरीका होगा - अच्छे नैतिक व्यवहार को पुरस्कृत करना।
- यदि किसी उच्चाधिकारी के पुत्र की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे - यथा योग्य अंक देंगे।
- यदि कोई छात्र परीक्षा भवन में नकल कर रहा है तो आप क्या करेंगे - उसको दूसरी कॉपी देंगे तथा आगे से नकल नहीं करने के लिए कहेंगे।
- खेल के मैदान में चोट लगे खिलाड़ी को फौरन ले जाना चाहिए - निकटतम स्वास्थ्य सेवा केंद्र में।
- छात्रों के भौतिक एवं नैतिक विकास में अध्यापक के कौन से गुण सर्वाधिक सहायक होते हैं - ममतामई मां के गुण।
- यदि आप धूम्रपान करते हैं तथा किसी छात्र को आप विद्यालय में सिगरेट पीता देखते हैं तो आप - सर्वप्रथम स्वयं धूम्रपान छोड़ेंगे।
- छात्र नैतिक शिक्षा को तभी ग्रहण करते हैं जब - चरित्रवान शिक्षक उदाहरण बने।
- यदि आपकी कक्षा में कोई विकलांग बालक है तब शिक्षक की हैसियत से आप - विद्यार्थी को उसके साथ विशेष व्यवहार करने को प्रोत्साहित करेंगे।
- यदि कोई अभिभावक आपसे मिलने कभी नहीं आता है तो आप क्या करेंगे - अभिभावक को लिखेंगे।
- पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा के शामिल करने के विषय में आपका क्या विचार है - यह छात्रों के चरित्र के विकास के लिए लाभकारी हो सकता है।
- छात्रों में अच्छे संस्कार डालने आवश्यक होते हैं इस संदर्भ में कौन सा कथन सही है - संस्कार परिवेश के अनुकूल होते हैं।
- अध्यापक का प्रमुख दायित्व है - स्कूल के कार्यों में सहयोग देना।
- जब आप के छात्र उन्नति करते हैं तो आप महसूस करते हैं - आत्म संतोष की भावना।
- आज के वैज्ञानिक युग में छात्रों को आध्यात्मिकता का ज्ञान देना आपके विचार में - आवश्यक है।
- धर्म के विषय में आपका क्या विचार है - यह व्यक्तिगत शुद्धि का साधन है।
- ग्रामीणों के मध्य तनाव है और आप वहां शिक्षक हैं आप क्या करेंगे - आप ग्राम प्रधान को सूचित करेंगे।
- आपके विद्यालय में एक दीपावली मेले की व्यवस्था की गई है, आप क्या करना पसंद करेंगे - कार्यक्रम में भाग लेना।
- यदि एक विद्यार्थी कोई सम्मान नहीं देता है तो आप - उसकी ओर ध्यान नहीं देंगे।
- पिछड़े बालक उन्हें कहते हैं जो - शैक्षिक उपलब्धि में सामान्य से नीचे होते हैं।
- आपकी कक्षा का एक होशियार विद्यार्थी अपने ज्ञान का प्रदर्शन करके आपको नाराज करता है, आपको - उसे उसकी रूचि के क्षेत्र में कोई कठिन कार्य देना चाहिए।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not comment any spam link in comment box.