भारत का भूगोल : पृथ्वी की संरचना : नदियां/पर्वत/महाद्वीप/महासागर
- पृथ्वी का आंतरिक औसत घनत्व 5.5 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर है।
- पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत को सियालकहा जाता है।
- पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत सियाल का निर्माण सिलिका और एलमुनियम से हुआ है।
- पृथ्वी की दूसरी परत सिलिका और मैग्नीशियम से बनती है।
- सीमा पृथ्वी की दूसरी परत है जो सिलिका और मैग्नीशियम के योग से बनी है।
- पृथ्वी की तीसरी और अंतिम परत निफे है।
- निफे निकल और फेरियम से मिलकर बना है।
Indian Geography in Hindi : नदियां
- गंगा नदी गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है।
- तिब्बत की सांगपो नदी भारत में ब्रह्मपुत्र नाम से जानी जाती है।
- स्वर्णरेखा नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
- भारत में पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली सबसे लंबी नदी नर्मदा है।
- भागीरथी नदी गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है।
- देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा नदी के मिलने से गंगा बनती है।
- भारत की सबसे लंबी नदी गंगा है।
- गंगा ब्रह्मपुत्र का डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है।
- भारत की सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी गोदावरी है।
- तापी नदी डेल्टा का निर्माण नहीं करती।
- हिमालय अपवाह तंत्र की अपेक्षा प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र अधिक प्राचीन है।
- मध्य भारत की सबसे लंबी नदी नर्मदा है।
- दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी गोदावरी है।
- दक्षिण भारत की गंगा गोदावरी को कहते हैं।
- भारत में सबसे बड़ी सिंचाई नहर इंदिरा गांधी नहर है।
- भाखड़ा नांगल परियोजना सतलुज नदी पर बना है।
- टिहरी बांध भागीरथी नदी पर बना है।
- दूध गंगा नदी जम्मू और कश्मीर में स्थित है। यह चिनाब की सहायक नदी है।
- सतलज नदी का उद्गम भारत में नहीं है। यह तिब्बत के मानसरोवर झील के समीप राकस ताल से निकलती है।
- सिंधु नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है सतलज।
- हिमालय में ब्रह्मपुत्र नदी पूर्ववर्ती अपवाह का उदाहरण है
- कोसी नदी गंगा एक्शन प्लान में सम्मिलित नहीं की गई है।
- कोसी नदी अपने मार्ग परिवर्तन के लिए विख्यात है, इसे बिहार का शोक भी कहा जाता है।
- गोरखपुर राप्ती नदी के तट पर स्थित है।
- यमुना नदी का उद्गम स्थान बंदरपुंछ है।
- बांग्लादेश में गंगा को पदमा के नाम से जाना जाता है।
- कोसी नदी पूर्वी नेपाल में गोसाई थान से निकलती है।
- मगर तथा घड़ियाल का संरक्षण चंबल और सोन नदी में किया जा रहा है।
- नर्मदा नदी रिफ्ट घाटी से होकर बहती है।
- तवा नदी नर्मदा की सहायक नदी है।
- नर्मदा नदी पश्चिम दिशा में बहने वाली नदी है।
- नर्मदा नदी ज्वारनदमुख बनाती है।
- दामोदर नदी हुगली नदी की सहायक नदी है।
- दामोदर नदी को भारत का जैविक मरुस्थल कहते हैं। यह भारत की सर्वाधिक प्रदूषित नदी है।
- दामोदर नदी को बंगाल का दुख भी कहते हैं।
- ताप्ती नदी बंगाल की खाड़ी में नहीं गिरती है।
- नर्मदा नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक है।
- कृष्णा नदी पर नागार्जुन परियोजना स्थित है।
- माताटीला बांध ललितपुर में बनाया गया है।
Indian Geography in Hindi : पर्वत
- यू आकार की घाटी का निर्माण हिमानी द्वारा हुआ है।
- वी आकार की घाटी का निर्माण युवा नदियों के द्वारा होता है।
- भारत में हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट K2 है। गॉडविन ऑस्टिन इसे कहते हैं।
- विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट है जो नेपाल में है।
- भारत में मोड़दार या परतदार पर्वत हिमालय में पाए जाते हैं।
- भारत में विरोधी या ब्लॉक पर्वत सतपुड़ा या नीलगिरी में पाए जाते हैं।
- भारत में अवशिष्ट पर्वत अन्नामलाई गिरनार नीलगिरी विंध्याचल अरावली सतपुड़ा महादेव पश्चिमी घाट पहाड़ी पूर्वी घाट पहाड़ी और पारसनाथ में पाए जाते हैं।
- विश्व का सबसे ऊंचा पठार तिब्बत का पठार है।
- भारत में अधिकतम भूस्खलन की घटनाएं हिमालय क्षेत्र में होती हैं।
- माउंट आबू अरावली पर्वत श्रंखला पर स्थित है।
- पंबन द्वीप को रामेश्वरम दीप के नाम से भी जाना जाता है यह भारतीय प्रायद्वीप व श्रीलंका के मध्य स्थित है।
- बैरन द्वीप दक्षिण एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
- कोरी क्रीक एक ज्वारीय क्रीक है जो कक्ष के रन में स्थित है, यह भारत एवं पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्माण करती है।
- सर क्रीक भारत के गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रांत को अलग करता है।
- बूचर द्वीप मुंबई में, सागर्द्वीप पश्चिम बंगाल में, कोको द्वीप कर्नाटक में ,कलाम द्वीप जिसे व्हीलर द्वीप भी कहते हैं ओडिशा तट के समीप स्थित है।
- कलाम द्वीप या व्हीलर द्वीप पर मिसाइल का परीक्षण किया जाता है।
- दक्कन का पठार भारत का सबसे बड़ा पठारी भाग है।
- मालवा का पठार काली मिट्टी और कपास की खेती के लिए जाना जाता है।
- महाराष्ट्र के पठार में दक्कन ट्रैप की बेसाल्ट चट्टानों की प्रधानता है।
- नंदा देवी चोटी उत्तराखंड में स्थित है।
- भारत के सबसे प्राचीन पहाड़ अरावली श्रेणी में पाए जाते हैं।
- नाथूला दर्रा भारत के सिक्किम राज्य और दक्षिण तिब्बत में स्थित है।
- ड्रैकंसबर्ग पर्वत दक्षिण अफ्रीका में स्थित है।
- हिमालय पर्वत की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है या नेपाल में है।
- माउंट एवरेस्ट का नाम भारत के पूर्व महा सर्वेक्षक सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर रखा गया है।
- हिमालय का दूसरा सबसे ऊंचा शिखर कंचनजंगा सिक्किम हिमालय में है।
- प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल ने एवरेस्ट शिखर पर 1984 में चढ़ने पर सफलता पाई थी।
- विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की दूसरी महिला पर्वतारोही संतोष यादव हैं।
- गुरु शिखर राजस्थान के सिरोही जिले में अरावली पर्वत की सर्वोच्च चोटी है।
- सुषुप्त ज्वालामुखी में इटली का एटना तथा जापान का फ्यूजी यामा है।
Indian Geography in Hindi : महाद्वीप
- अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप एक दूसरे का दर्पण प्रतिबिंब बनाते हैं।
- ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में प्रति व्यक्ति भूमि सर्वाधिक है लेकिन देश के अनुसार प्रति व्यक्ति भूमि ग्रीनलैंड के पास सर्वाधिक है।
- मैक्सिको उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है।
- पाकिस्तान दक्षिण एशिया का सर्वाधिक नगरीकृत देश है।
- विश्व का सर्वाधिक नगरीकृत देश सिंगापुर है।
- जनसंख्या के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा इस्लामिक राष्ट्र इंडोनेशिया है।
- दक्षिणी अमेरिका का सबसे घना बसा देश है इक्वाडोर।
- भारतवर्ष आकार में विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है।
- स्थल रुद्ध देश उस देश को कहते हैं इसके चारों और स्थल हो उसके किसी भी तरफ सागर ना हो।
- कांगो अफ्रीका में स्थित है।
- दक्षिण अमेरिका में मध्य अक्षांशीय घास के मैदान को पंपास कहते हैं।
- भूमध्य रेखा, कर्क रेखा तथा तीनों दक्षिण अफ्रीका या अफ्रीका महाद्वीप से होकर गुजरती हैं।
- एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
- ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है।
- पामीर के पठार को विश्व की छत कहते हैं।
- अफ्रीका महाद्वीप की विश्व प्रसिद्ध नदी नील नदी है जिसे मिस्र का वरदान कहा जाता है।
- उत्तरी अमेरिका के क्यूबा द्वीप को चीनी का कटोरा कहा जाता है।
- अमेजन नदी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी नदी है जो दक्षिण अमेरिका में स्थित है।
- अंटार्कटिका श्वेत महाद्वीप कहलाता है, यह विश्व का सबसे ठंडा एवं शुष्क महाद्वीप है।
- ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को ओसेनिया महाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है।
- ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति ग्रेट बैरियर रीफ पाई जाती है।
- पो नदी को इटली की गंगा वह इटली की जीवन रेखा कहते हैं।
Indian Geography in Hindi : महासागर
- भूमध्य सागर यूरोप को अफ्रीका से अलग करता है।
- लाल सागर अफ्रीका एवं एशिया के बीच हिंद महासागर का एक नमकीन पानी की खाड़ी है।
- ऐसा सागर जो सभी महासागरों व सागरों से ज्यादा नमकीन है मृत सागर कहलाता है, इसे दुनिया का सबसे निचला बिंदु भी कहते हैं, मृत सागर में प्रचुर मात्रा में खनिज पाए जाते हैं।
- सोडियम क्लोराइड महासागरों में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला लवण है।
- पृथ्वी के लगभग ¾ भाग पर जल मंडल स्थित है परंतु महासागर का विस्तार ⅔ भाग पर है।
- समुद्र का 0.65% जल ही पीने योग्य है।
- मरीना की खाई विश्व की सबसे गहरी समुद्री खाई है।
- पाक जलसंधि भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित है।
- मृत सागर रिफ्टघाटी में स्थित है, यह इजराइल में है।
- लेक वान झील विश्व की सबसे अधिक लवणीय सागर या झील है।
- ब्रिटिश कोलंबिया को पर्वतों का सागर कहा जाता है।
- दक्षिण चीन सागर सबसे गहरा सागर है।
- 90 ईस्ट रिज हिंद महासागर में स्थित है।
- भारत में प्रवेश करने वाले पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर में उत्पन्न होते हैं।
- न्यूनतम लवणता कैस्पियन सागर में पाई जाती है।
- सारगैसो समुद्र की विशिष्टता है उसकी विशिष्ट समुद्री वनस्पति।
- कैस्पियन सागर आंतरिक सागर है।
- भूमध्य सागर तीन महाद्वीपों से घिरा हुआ है - अफ्रीका यूरोप और एशिया महाद्वीप।
- ग्रेट बैरियर रीफ प्रशांत महासागर में स्थित है।
- बेंगुएला धारा हिंद महासागर की धारा नहीं है, यह दक्षिणी अटलांटिक महासागर की ठंडी धारा है।
- ग्रैंड बैंक अटलांटिक महासागर में स्थित है।
- गल्फ स्ट्रीम एक महासागरीय धारा है यह गरम धाराओं का समूह है।
- हिंद महासागर में अगुलहास धारा चलती है।
- लैब्राडोर ठंडी जलधारा है।
- एल नीनो धारा पेरू देश के निकट प्रकट होती है। यह एक गर्म धारा है।
- फाकलैंड एक ठंडी धारा है।
- जिब्राल्टर जलसंधि यूरोप को अफ्रीका से अलग करती है।
- बेरिंग जलडमरूमध्य एशिया और उत्तरी अमेरिका को अलग करता है।
- बाब अल मनदेब जलसंधि हिंद महासागर और लाल सागर को जोड़ती है।
- मलक्का जलसंधि अंडमान सागर तथा दक्षिणी चीन सागर को जोड़ती है।
- स्वेज नहर विश्व की सबसे बड़ी जहाजी नहर है।
- सर्वोत्तम आंतरिक जलमार्ग यूरोप में पाए जाते हैं।
- चैलेंजर विश्व की सबसे गहरी समुद्री गर्त है।
- डेथ वैली संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित है।
- जावा खाई जिसे सुंडा भी कहते हैं, हिंदमहासागर की सबसे गहरी खाई है।
- गल्फ स्ट्रीम एक गर्म जलधारा है जो उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट से होकर बहती है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not comment any spam link in comment box.