बाल विकास और शिक्षाशास्त्र : व्यावसायिक दक्षता

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र : व्यावसायिक दक्षता

  1. एक अध्यापक के आचरण और योग्यता का सही मूल्यांकन करते हैं उसके -  छात्र।
  2. यदि मुझे किसी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना हो तो मैं -  उत्तर के अनुरूप अंक दूंगा।
  3. विद्यालय में बढ़ती हुई अनुशासनहीनता को कम किया जा सकता है -  छात्रों को सही निर्देशन देकर।
  4. अध्यापक की सर्वाधिक उपयुक्त उपमा दी जा सकती है -  माली से।
  5. अध्यापन कार्य ही सच्ची समाज सेवा है यह कथन के बारे में आप -  पूर्ण तरह सहमत हैं।
  6. एक अध्यापक को अपने उस विद्यार्थी पर गर्व करना चाहिए जो -  छात्रों के चरित्र निर्माण में सहायता कर रहा है।
  7. अध्यापन कार्य में एक अध्यापक को तब अधिक परेशानी होती है जब -  अभिभावकों को सहयोग ना मिले।
  8. आप विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं। कुछ सहयोगी आप की दबी जुबान से आलोचना करते हैं तो आप - आत्म निरीक्षण करेंगे।
  9. यदि विद्यालय की किसी सभा में अचानक आपको किसी विषय पर भाषण देने के लिए कहा जाए तो आप -  बोलने के लिए तुरंत तैयार हो जाएंगे।
  10. कुछ छात्र परीक्षा भवन में दादागिरी से अनुचित साधन प्रयोग करना चाहते हैं तो आप -  सिद्धांतों का समर्थन करते हुए नियमानुसार कार्य करेंगे।
  11. अपने छात्रों से व्यक्तिगत कार्य कराने के संदर्भ में आप का मत है कि -  सिद्धांत के अनुसार यह कार्य गलत है।
  12. आपके कक्षा शिक्षण के समय में यदि एक छात्र रोज बैठकर गणित के सवालों को हल करता है तो आप उसे -  इसका कारण ज्ञात करेंगे।
  13. एक छात्र दूसरे शिक्षक की कक्षा में पढ़ता है, आपके विषय से संबंधित प्रश्न लेकर मध्यांतर में आपके पास आता है तो आप -  उसी समय समझा देंगे।
  14. यदि आपको प्रधानाचार्य का पद मिल जाए तो आपका लक्ष्य होगा -  विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था का संचालन करना ।
  15. एक छात्र अधिकतर कक्षा में भयभीत रहता है  तो आप -  अपनत्व और प्यार से उसका उत्साहवर्धन करेंगे।
  16. किसी विषय वस्तु से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देना आपको रुचिकर लगता है -  समझा कर देने में।
  17. बच्चों की शिक्षा में यह अधिक आवश्यक है कि -  बच्चों का सर्वांगीण विकास हो।
  18. स्कूल से भागने वाले बच्चों को आप -  भागने के कारणों को जानकर उन्हें दूर  करेंगे।
  19. आपकी कक्षा में बच्चों के बैठने का पर्याप्त साधन नहीं है, ऐसी स्थिति में आप -  उन्हीं परिस्थितियों में समायोजन करके पढ़ाएंगे।
  20. नई नई बातों को सीखने के लिए आवश्यक नहीं है कि -  चिंतन किया जाए।
  21. बोध क्षमता सबसे अधिक कैसे प्राप्त की जा सकती है -  निर्देशित मोन पाठक से।
  22. आपको मालूम हुआ है कि आप के प्रधानाचार्य संस्था में कुछ गलत कार्य कर रहे हैं, तो आप -  उच्च अधिकारियों से उसकी शिकायत करेंगे।
  23. यदि कहीं राजनीतिक बहस हो रही है तो आप - उधर ध्यान नहीं देंगे।
  24. कक्षा में पाठ पढ़ाते समय अचानक कोई छात्र प्रश्न पूछता है, जो उस समय उस प्रसंग से मेल नहीं खाता है तो आप -  पाठ समाप्त होने के बाद समाधान करेंगे।
  25. एक शिक्षक की पसंद का वह छात्र होता है जो -  अधिक क्रियाशील हो।
  26. कक्षा में शांत वातावरण तभी रह सकता है जब -  अध्यापक और छात्रों में परस्पर सहयोग हो।
  27. मेरे विचार से विद्यालय में खेलकूद रैलियों के आयोजन से -  छात्रों की दूसरी अन्य प्रतिभाओं का विकास होता है।
  28. छात्रों में सहयोग की भावना को विकसित करने के लिए शिक्षक को चाहिए कि वह -  छात्रों से सामूहिक कार्य कराए।
  29. आपके विचार से शिक्षा में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए आवश्यक है -  अध्यापकों द्वारा नियमित कक्षा शिक्षण।
  30. प्रयोग करके सीखना अधिक उपयोगी है क्योंकि -  बच्चे क्रियाशीलता पसंद करते हैं।
  31. कक्षा में छात्र-छात्राओं का ध्यान विकसित करने के लिए आप -  छात्र-छात्राओं में जिज्ञासा का विकास करेंगे।
  32. आपके कक्षा शिक्षण में छात्र उतना ध्यान नहीं देते जितना उन्हें देना चाहिए ऐसी स्थिति में आप -  विषय को अधिक रोचक बनाएंगे।
  33. निम्न उद्देश्य से शिक्षक को अपने विषय पर अधिक अधिकार होना चाहिए -  शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए।
  34. परीक्षा समीप आने पर शिक्षक को चाहिए कि वह -  अतिरिक्त समय देकर पाठ्यक्रम पूरा कर दें।
  35. मैं अवकाश के क्षणों का उपयोग करना पसंद करता हूं -  ज्ञानवर्धक पुस्तकों के अध्ययन से।
  36. छात्रों को प्रभावित करने का सरल उपाय है -  अपने आचरण को आदर्श बना कर।
  37. आपके अध्यापन के समय यदि कोई छात्र आप की त्रुटियों की ओर संकेत करता है तो आप -  स्वीकार कर लेंगे।
  38. एक कक्षा में पढ़ने वाले सभी बच्चों की उपलब्धि एक समान नहीं होती, क्योंकि -  उनमें श्रम और एकाग्रता का अंतर होता है।
  39. बच्चे कक्षा में किसी दिन थके हुए हैं वह पढ़ना नहीं चाहते हैं तो आप -  खेल खिलाएंगे।
  40. शिक्षक को प्रभावी शिक्षण के लिए छात्रों की व्यक्तिगत भिन्नता को भी ध्यान में रखना चाहिए इस कथन से आप कितना सहमत हैं -  बिल्कुल नहीं।
  41. कक्षा में मंद गति से सीखने वाले छात्र के सुधार हेतु आप -  किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर राय लेने को कहेंगे।
  42. एक छात्र ने आपके प्रश्न का जो उत्तर दिया है वह पाठ्यपुस्तक में नहीं है। अध्यापक के रूप में आप -  उत्तर को स्पष्ट करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
  43. आपको एक विचार गोष्ठी में जाना है तथा कक्षा में महत्वपूर्ण पाठ का अध्यापन भी करना है तो आप -  विचार गोष्ठी के उपरांत आकर बच्चों को अतिरिक्त समय में पढ़ाएंगे।
  44. विद्यालय में बढ़ती अनुशासनहीनता को समाप्त किया जा सकता है -  शिक्षकों द्वारा अनुशासन के प्रति उदाहरण प्रस्तुत करके।
  45. आप विद्यालय में छात्रों में सहयोग की भावना विकसित करने के लिए क्या करेंगे -  सभी शिक्षक मिलजुल कर कार्य करेंगे।
  46. एक प्रभावशाली और सफल अध्यापक वह है जो -  विषय ज्ञान और अभिव्यक्ति में अच्छा हो।
  47. एक आदर्श अध्यापक का लक्षण है -  छात्रों की भलाई हेतु सभी संभव प्रयास करना।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not comment any spam link in comment box.

Featured Post

BPSC TRE 3 Classes By shashi Sir | धातु पर आधारित 60 बहुविकल्पीय प्रश्न | सामान्य अध्यन भाग 2

धातु: एक विस्तृत परिचय धातु (Metals) प्रकृति में पाए जाने वाले रासायनिक तत्व हैं, जो ठोस, चमकदार, और ऊष्मा एवं विद्युत के अच्छे ...