बाल विकास और शिक्षाशास्त्र में शिक्षण अभियोग्यता एक अवधारणा

शिक्षण अभियोग्यता एक अवधारणा

  1. शिक्षण प्रशिक्षण क्यों आवश्यक है -  अध्यापक कुशलता में वृद्धि, शिक्षण व्यवस्था विधियों को समझना, विषय के ज्ञान की वृद्धि के लिए।
  2. अधिगम के होने या ना होने का वास्तविक मापदंड होगा - संशोधित व्यवहार।
  3. एक अध्यापक का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है -  बच्चों का सामाजिक विकास करना।
  4. अध्यापक के व्यक्तित्व निर्माण को प्रभावित करता है -  आनुवंशिकता और वातावरण की अंतर क्रिया।
  5. शिक्षा में प्रेरणा द्वारा विद्यार्थी में कौन सा तत्व बढ़ता है या घटता है -  क्रिया।
  6. विद्यार्थियों को उच्च उपलब्धि के लिए प्रोत्साहित करने हेतु कौन सी विधि अधिक प्रभावी है -  कठोर श्रेणी  बाध्यता।
  7. कौन सी शिक्षण पद्धति बच्चों में लोकतांत्रिक जीवन शैली को प्रोत्साहित कर सकती है -  सामाजिक अंतः क्रिया।
  8. बुद्धि परीक्षण बनाने वाला पहला व्यक्ति था -   बिने।
  9. शिक्षा के भिन्न-भिन्न उद्देश्य हैं, अध्यापक के नाते क्या आप मानते हैं कि शिक्षा के सभी उद्देश्य -  समान रूप से महत्वपूर्ण है।
  10. किंडरगार्टन शिक्षा पद्धति किस पर जोर देती है -  इंद्रियों के शारीरिक शिक्षण पर।
  11. लड़कियों में शिक्षा की उन्नति के लिए आप क्या सुझाव देंगे -  शिक्षा निशुल्क और अनिवार्य करना।
  12. बच्चों को सामाजिकरण का पहला पाठ कहां से प्राप्त होता है -  परिवार से।
  13. हमारे जैसे बदलते समाज वाले देश में अध्यापक का योगदान तभी अर्थपूर्ण है जबकि वह -  सामाजिक उद्देश्यों के साथ-साथ व्यक्तित्व के विकास में मदद करता है।
  14. महात्मा गांधी ने किस शिक्षा प्रणाली का प्रतिपादन किया था -  बेसिक शिक्षा।
  15. किशोरावस्था का आयु वर्ग है -  13 से 18 वर्ष।
  16. हमारे देश में निम्नलिखित में से कौन सी शिक्षा प्रणाली प्रचलित है - 10+2+3।
  17. प्रारंभिक शिक्षा की सबसे बड़ी समस्या क्या है -  प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण किए बिना बालकों द्वारा विद्यालय छोड़ जाना।
  18. बालक के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है -  बालक के सर्वांगीण विकास में।
  19. शिक्षित नागरिक होने के नाते आप सर्वाधिक  बल किस बात पर देंगे -  अधिक से अधिक लोगों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने पर।
  20. शिक्षा का सार्थक एवं प्राथमिक उद्देश्य है -  छात्रों  के अनुभवों को अधिक से अधिक बढ़ाना।
  21. जीवन मूल्यों की शिक्षा देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है -  परिवार की।
  22. छात्र नैतिक शिक्षा प्राप्त करते हैं -  शिक्षक द्वारा अच्छे आचरण के आदर्श प्रस्तुत करने से।
  23. शिक्षण व्यवसाय की तुलना की जा सकती है -  संवेदनशील और जवाबदेह कार्य से।
  24. अच्छे शिक्षण का विकास निर्भर करता है -  अध्यापक के ज्ञान पर।
  25. मनोवैज्ञानिक रूप से सीखना है -  व्यवहार में परिवर्तन।
  26. शिक्षण प्रक्रिया में सर्वाधिक सहायक कौन है -  शिक्षक छात्र संबंध।
  27. बाल केंद्रित शिक्षा के अंतर्गत छात्र को किस प्रकार की शिक्षा दी जानी चाहिए -  शिक्षक प्रभावी करण पर आधारित।
  28. शैक्षणिक स्तर को ऊपर उठाने के लिए -  कुशल प्रशिक्षित अध्यापकों की भर्ती करनी चाहिए।
  29. गैर औपचारिक शिक्षा का तात्पर्य है -  ऐसी शिक्षा जिसमें पाठ्यक्रम तथा समय को ऐसे बच्चों की आवश्यकता अनुसार बदला जा सके, जो किन्ही कारणों से विद्यालय में आने में असमर्थ हैं।
  30. राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रारंभिक शिक्षा से अभिप्राय है -  जीरो से 6 वर्ष तक के बच्चों को विद्यालय शिक्षा ।
  31. राष्ट्रीय शिक्षा नीति में रटना पर बल ना देने का अर्थ है - रटंत अधिगम को कम किया जा सके।
  32. शिक्षा एक त्रिकोणीय प्रक्रिया है इसके तीन अंग हैं -  छात्र, शिक्षक,  सामाजिक परिवेश।
  33. कौन सा छात्रों की शैक्षिक निष्पत्ति को प्रभावित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है -  कक्षा में छात्रों की कम संख्या तथा छात्रों की पारिवारिक पृष्ठभूमि।
  34. अच्छा  शिक्षण प्रकार्य है -  शिक्षण व्यवसाय के प्रति ईमानदारी और निष्ठा का।
  35. शिक्षण के लिए ज्ञान, प्रशिक्षण, अनुभव तथा अनुसंधान के अलावा किस बात की आवश्यकता पड़ती है -  अभिरुचि और सकारात्मक अभिवृत्ति की।
  36. शिक्षण अभिरुचि का एक महत्वपूर्ण पहलू है -  शिक्षकों को छात्र उन्मुख बनाने की क्षमता।
  37. यदि शिक्षक में न्याय और निष्पक्षता का गुण ना हो तो इसका क्या परिणाम होता है -  शिक्षक विश्वास और सम्मान खो देता है।
  38. आपके विचार में शिक्षण क्या है -  एक कौशल।
  39. अध्यापक संगठन का दायित्व होना चाहिए -  शिक्षकों की समस्याओं पर विचार करना तथा उन्हें दूर करने का प्रयास करना।
  40. शिक्षण व्यवसाय अन्य व्यवसायों से इसलिए उत्तम है क्योंकि इसमें -  उत्पाद यानी कि छात्र जीते जागते रूप में अध्यापक की आत्म संतुष्टि का माध्यम बनते हैं।
  41. कभी-कभी बहुत विद्वान व्यक्ति भी अच्छा शिक्षक नहीं बन पाता, इसका  संभावित कारण हो सकता है -  कक्षा में सूचना संप्रेषित करते समय छात्रों के स्तर को ध्यान में ना रखना और शिक्षण कौशल में परिपक्व न होना।
  42. आपके अनुसार शिक्षण की योजना पद्धति होनी चाहिए -  बालक केंद्रित।
  43. शिक्षण समस्याओं को हल करने की जिम्मेदारी आपके अनुसार किस की होनी चाहिए -  शिक्षकों की।
  44. आपकी दृष्टि में शिक्षण कैसा काम है -  चुनौती भरा आनंददायक।
  45. अध्यापक मुख्य रूप से किसके प्रति जवाबदेह होता है -  समाज तथा छात्रों के प्रति।
  46. एक अध्यापक का श्रेष्ठतम गुण है -   अध्यापन के प्रति पूर्ण समर्पण।
  47. उत्तम अधिगम वातावरण की शर्त है -  कड़े प्रशासन द्वारा।
  48. अध्यापक की कार्य क्षमता को बढ़ाया जा सकता है -  अध्यापक के कार्यों की सराहना करके।
  49. आपकी दृष्टि में शिक्षण व्यवसाय -  वर्तमान समय में भी श्रेष्ठ है।
  50. विद्यालय में अध्यापक का प्राथमिक कर्तव्य है -  छात्र हित को सबसे ऊपर रखे और उसी के अनुसार काम करें।
  51. आपकी दृष्टि में अच्छे स्कूलों की स्थापना की जानी चाहिए -  प्राकृतिक वातावरण में।
  52. शिक्षण व्यवसाय अपनाने हेतु किसी व्यक्ति के अंदर निम्न में से किन बातों का होना आवश्यक है -  सकारात्मक शिक्षण अभिवृत्ति एवं अभियोग्यता।
  53. शिक्षा के क्षेत्र में आप उपयुक्त एवं योग्य व्यक्तियों को किस प्रकार प्रेरित करेंगे -  शोध प्रोत्साहन एवं पुरस्कार देकर।
  54. अध्यापक के जीवन शैली किस आदर्श के अनुरूप होनी चाहिए -  सादा जीवन उच्च विचार।
  55. संपूर्ण शिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने के लिए क्या आवश्यक है -  अध्यापक की अभिरुचि में परिवर्तन।
  56. उच्च बौद्धिक क्षमता के लोग अध्यापन में तभी आते हैं जब वे -  शिक्षक जैसा चुनौती भरा जीवन बिताना चाहते हैं।
  57. निम्नलिखित गुण समूहों में से कौन सा गुण शिक्षक के लिए उपयुक्त है -  ज्ञान, संयम, विवेक, क्षमा।
  58. सामान्य व्यवसाय की अपेक्षा अध्यापन व्यवसाय को लोग कम महत्व देते हैं -  अध्यापन कार्य में नैतिकता का बंधन होता है।
  59. जब आप कार्य आरंभ करते हैं तो किस विषय पर अधिक सोचते हैं -  कार्य की प्रकृति एवं योजना पर।
  60. आप एक प्रभावी अध्यापक के लिए आवश्यक नहीं मानते हैं -  केवल दंड देने वाला हो।
  61. छात्रों को चरित्रवान एवं अनुशासित बनाने के लिए आप -  स्वयं चरित्रवान और अनुशासित होंगे।
  62. वर्तमान में शिक्षा के गिरते स्तर का प्रमुख कारण है -  जवाबदेही में कमी, परीक्षा व्यवस्था एवं मूल्यांकन की खामियां।
  63. आपकी दृष्टि में अध्यापन व्यवसाय है -  जीवन पर्यंत पठन-पाठन का।
  64. शिक्षक का वह गुण जो उसे अन्य व्यवसायियों से अलग करता है -  अध्ययन शीलता।
  65. एक शिक्षक को होना चाहिए -  कर्तव्यनिष्ठ।
  66. आप शिक्षण व्यवसाय पसंद करते हैं क्योंकि -  आपको इसमें रुचि है।
  67. प्राथमिक स्तर पर महिलाएं बेहतर शिक्षक होती हैं क्योंकि -  वह बच्चों के साथ अधिक धैर्य पूर्ण व्यवहार करती हैं।
  68. परिवार एक साधन है -  अनौपचारिक शिक्षा का।
  69. पूर्व प्राथमिक शिक्षा का केंद्र नहीं है -  प्रारंभिक स्कूल।
  70. प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम निम्नलिखित आयु वर्गों के लिए है -  15 से 35 वर्ष।
  71. शिक्षण संबंध स्थापित करने की प्रक्रिया है -  शिक्षक, शिक्षार्थी और पाठ्यक्रम के मध्य संबंध।
  72. कौन सा गुण आप अपने छात्र में सर्वाधिक पसंद करेंगे -  जिज्ञासा।
  73. यदि कोई बालक शब्द अर्थ सीखने में कमजोर है तो उसे -  निदानात्मक परीक्षा देनी चाहिए।
  74. प्रकृति अधिगम का प्रमुख स्रोत है किसने कहा -  जीन पियाजे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not comment any spam link in comment box.

Featured Post

BPSC TRE 3 Classes By shashi Sir | धातु पर आधारित 60 बहुविकल्पीय प्रश्न | सामान्य अध्यन भाग 2

धातु: एक विस्तृत परिचय धातु (Metals) प्रकृति में पाए जाने वाले रासायनिक तत्व हैं, जो ठोस, चमकदार, और ऊष्मा एवं विद्युत के अच्छे ...